फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur unknown vehicle hits biker dies during treatment

रामपुर: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

Sat, 05 Mar 2022 01:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 05 Mar 2022 01:51 PM IST
सार

सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और रजविंदर सिंह को बेहतर उपचार के लिए बरेली के निजी अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Rampur unknown vehicle hits biker dies during treatment
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामपुर के रूद्र-बिलास चीनी मिल में संविदा पर तैनात कर्मी को घर वापस आते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में संविदा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उपचार के लिए बरेली ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


बिलासपुर की डैम कॉलोनी निवासी रजविंदर सिंह (58) रुद्र-बिलास चीनी मिल में संविदाकर्मी के रूप में कार्य करते थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को रजविंदर सिंह ड्यूटी गए थे और देर रात करीब दो बजे वो बाइक से घर वापस आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रजविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और रजविंदर सिंह को बेहतर उपचार के लिए बरेली के निजी अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर बरेली पुलिस अस्पताल पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रजविंदर सिंह के पिता त्रिलोक सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed