फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Two youths died collision between tractor and a bike on the National Highway

Rampur: राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, सीआरपीएफ चुंगी के पास दो युवकों की मौत

Fri, 25 Aug 2023 08:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 25 Aug 2023 08:33 PM IST
सार

रामपुर के सिविल लाइन इलाके में सड़क हादसे के दौरान दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Rampur: Two youths died collision between tractor and a bike on the National Highway
रामपुर में सड़क हादसा (प्रतीकात्मक) - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

रामपुर में सिविल लाइंस क्षेत्र में सीआरपीएफ चुंगी पर बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे ओवरटेक करते समय बाइक ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुस गई। हादसे में बाइक सवार रोशनबाग निवासी चंद्रपाल (35) और मिलक कोतवाली क्षेत्र के किरा गांव निवासी मनोज (24) की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रोशनबाग निवासी चंद्रपाल और मनोज दोस्त थे और एक होटल पर काम करते थे। बृहस्पतिवार को रात में काम करने के बाद बाइक से घूमने निकले थे।
विज्ञापन


रात करीब एक बजे सीआरपीएफ चुंगी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से आगे निकलने के लिए बाइक से ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली में जा घुसी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली समेत मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल चंद्रपाल को डाॅक्टरों ने मुरादाबाद रेफर कर दिया था।


हालांकि, उपचार के दौरान शुक्रवार को दोनों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सिविल लाइंस कोतवाल पंकज पंत ने बताया कि चंद्रपाल की पत्नी सरिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed