{"_id":"64a9b6e1c287ab7cc10894e6","slug":"rampur-two-people-were-killed-by-attacking-with-a-sickle-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur : दरांती से हमला कर दो लोगों की हत्या, नशा करते समय आपसी विवाद में ली जान, आरोपी सद्दाम गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur : दरांती से हमला कर दो लोगों की हत्या, नशा करते समय आपसी विवाद में ली जान, आरोपी सद्दाम गिरफ्तार
Sun, 09 Jul 2023 12:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:50 AM IST
सार
इस दौरान एक पक्ष ने दरांती से हमला कर नियामतपुर इकरौटिया (मुरादाबाद) निवासी मुर्तजा (55) और मंसूरपुर (रामपुर) निवासी कल्लू (50) की हत्या कर दी। पुलिस ने मूंढापांडे निवासी सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से खून से सनी दरांती बरामद की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईवे पर कोसी पुल के नीचे साथ बैठकर नशा कर रहे लोगों के बीच किसी बात पर हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। इस दौरान एक पक्ष ने दरांती से हमला कर नियामतपुर इकरौटिया (मुरादाबाद) निवासी मुर्तजा (55) और मंसूरपुर (रामपुर) निवासी कल्लू (50) की हत्या कर दी। पुलिस ने मूंढापांडे निवासी सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से खून से सनी दरांती बरामद की है।
विज्ञापन
,शनिवार शाम हमले की जानकारी कल्लू के भतीजे यूसुफ को फोन पर दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो लहूलुहान कल्लू तड़प रहा था। उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल लाया गया लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। कल्लू मजदूरी करता था। कल्लू की हत्या की जानकारी पर रात में एसपी अशोक कुमार शुक्ला, सीओ अरुण कुमार मौके पर पहुंचे तो वहां मुर्तजा का शव भी पड़ा मिला।
विज्ञापन
दरांती के वार से मुर्तजा का एक कान कट गया था। उसके सिर पर भी गहरा घाव था। मुर्तजा ई-रिक्शा चलाता था। सीओ ने बताया कि सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है। उससे हमलावरों में शामिल सतवीर और इरफान के नाम पता चले हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन