{"_id":"61f38d257aa38e3dcc28bad1","slug":"rampur-two-friends-riding-scooty-collided-with-unknown-vehicle-both-died-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: स्कूटी सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: स्कूटी सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में दोनों की मौत
Fri, 28 Jan 2022 11:59 AM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:59 AM IST
सार
मिलक कोतवाली क्षेत्र के नवदिया निवासी नमन गुप्ता अपने दोस्त होली चौक निवासी रोहित गुप्ता (25) के साथ स्कूटी पर सवार होकर मीरगंज की ओर से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में नगर स्थित आर्य विद्यालय के सामने अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मृतक दोनों दोस्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिलक कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे दो दोस्तों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मिलक कोतवाली क्षेत्र के नवदिया निवासी नमन गुप्ता (24) अपने दोस्त होली चौक निवासी रोहित गुप्ता (25) के साथ स्कूटी पर सवार होकर मीरगंज की ओर से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में नगर स्थित आर्य विद्यालय के सामने अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर ही गिर गए और लहुलुहान हो गए। इस दौरान चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के वक्त स्कूटी सवार हेलमेट लगाए हुए नहीं थे।
विज्ञापन