फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Tractor crushes elderly couple, wife also dies after hearing about husband death

UP: दिल दहला देने वाली घटना, ट्रैक्टर ने बुजुर्ग दंपती को कुचला, पति की मौत के बाद पत्नी ने भी दम तोड़ा

Sat, 02 Dec 2023 02:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 02 Dec 2023 02:33 PM IST
सार

रामपुर के मिलक में घर के बाहर बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। उन्हें बचाने के प्रयास में पत्नी भी जख्मी हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना के बाद कुछ देर बाद पत्नी की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Rampur: Tractor crushes elderly couple, wife also dies after hearing about husband death
रामपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिलक में ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से बुजुर्ग दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार देर रात ग्राम कजियापुरा में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली गांव से होकर निकल रही थी। तभी सुरेंद्र पाल (60) घर के सामने उसकी चपेट में आ गए।

विज्ञापन


उन्हें बचाने के लिए पत्नी प्रीति देवी (55) ने कोशिश की तो वह भी दब गई। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात में सुरेंद्र पाल की मौत हो गई इसके कुछ देर बाद उनकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों के शवों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्र हरनाम सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए गांव निवासी राम बहादुर के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का केस दर्ज करवाया है। दंपति ने अपने पीछे विवाहित दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से दंपती की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर  ग्राम काजियापुरा निवासी ट्रैक्टर चालक राम बहादुर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उसकी तलाश जारी है।

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत,पहचान नहीं 

पटवाई में शनिवार सुबह सड़क में घूमने वाला व्यक्ति लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। लहूलुहान व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। पता चला है कि वह व्यक्ति पटवाई चौराहे के आसपास लंबे समय से रह रहा था।



शुक्रवार की रात वह अमृत सरोवर के पास बने बस स्टैंड पर सोया था। इस बीच किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई। पटवाई थाना प्रभारी अजय शर्मा ने अभी तक उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed