{"_id":"6184a664ad7a1f13d704b468","slug":"rampur-three-brothers-and-sisters-buried-under-debris-due-to-falling-of-damaged-lantern-in-anwa-village-of-shahbad-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: शाहबाद के अनवा गांव में क्षतिग्रस्त लेंटर गिरने से मलबे में दबे तीन सगे भाई-बहन, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: शाहबाद के अनवा गांव में क्षतिग्रस्त लेंटर गिरने से मलबे में दबे तीन सगे भाई-बहन, एक की मौत
Fri, 05 Nov 2021 09:05 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 05 Nov 2021 09:05 AM IST
सार
शुक्रवार तड़के शाहबाद थाना क्षेत्र के अनवा गांव निवासी राजेश उर्फ पप्पू के दो बेटे और एक बेटी गांव में निकलने वाली प्रभातफेरी में से वापस आकर अपने घर के बरामदे में खड़े हो गए थे। तभी बरामदे का पुराना क्षतिग्रस्त लेंटर गिर गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त लेंटर गिरने के बाद फैला मलवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादाबाद के अनवा गांव में क्षतिग्रस्त पुराना लेंटर अचानक गिर गया । लेंटर के मलबे में तीन सगे भाई-बहन दब गए। लेंटर गिरने और बच्चों की चीख के साथ परिजनों का शोर सुनकर ग्रमीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे दोनो सगे भाइयों और बहन को निकाला, जिसमें एक भाई की मौत हो चुकी थी और एक भाई-बहन की हालत गंभीर बनी हुई थी। घायल अवस्था में परिवार के लोग दोनो बच्चों को निजी चिकित्सक के यहां ले गए।
विज्ञापन
शुक्रवार तड़के शाहबाद थाना क्षेत्र के अनवा गांव निवासी राजेश उर्फ पप्पू के बेटे आकाश (3), बॉबी(10) और बेटी वसुंधरा (8) गांव में निकलने वाली प्रभातफेरी में से वापस आकर अपने घर के बरामदे में खड़े हो गए थे। तभी बरामदे का पुराना क्षतिग्रस्त लेंटर गिर गया। इस दौरान राजेश और उनकी पत्नी किसी तरह बच गए, लेकिन लेंटर दोनो बेटों व बेटी के ऊपर आ गिरा।
विज्ञापन
हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्र हो गए। इस दौरान घटना स्थल पर अफ़रा-तफ़री का माहौल पैदा हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे सगे भाइयों और बहन को निकाला।
विज्ञापन
मलबे से निकालते समय तक छोटे बेटे आकाश की मौत हो चुकी थी जबकि बड़े बेटे बॉबी की हालत गंभीर बनी हुई थी। परिवार के लोग घायल अवस्था में ही बॉबी को आनन-फानन में किसी निजी चिकित्सक के यहां ले गए जबकि बेटी की गांव में प्राथमिक उपचार करा दिया गया। उधर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ मौजूद थी, और चीख पुकार मची हुई थी। इस अचानक हादसे से गांव में गम का माहौल है।