{"_id":"65ce598332e5b17949015d02","slug":"rampur-teenager-who-fell-into-the-pond-along-with-his-bicycle-died-due-to-drowning-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: साइकिल समेत तालाब में गिरे किशोर की डूबने से मौत, कक्षा चार का छात्र था शहनवाज, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: साइकिल समेत तालाब में गिरे किशोर की डूबने से मौत, कक्षा चार का छात्र था शहनवाज, परिजनों में कोहराम
Fri, 16 Feb 2024 12:06 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:06 AM IST
सार
रामपुर में कक्षा चार के छात्र की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह साइकिल से जा रहा था। इस बीच साइकिल रपट जाने से वह तालाब में जा गिरा। इससे उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
तालाब में डूबने से छात्र की जान चली गई
- फोटो : संवाद
विस्तार
रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पंजाबनगर गांव में अपने नाना के घर में रहकर पढ़ाई कर रहे दिव्यांग शहनवाज (10) की तालाब में डूबकर मौत हो गई। वह कक्षा चार का छात्र था। लोगों ने बताया कि छात्र साइकिल समेत तालाब में गिर गया था।
विज्ञापन
टांडा थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद गांव निवासी इरफान अली की सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पंजाबनगर गांव में ससुराल है। उनका एक बेटा शहनवाज (10) अपने मामा असलम के पास रहकर पढ़ाई करता था। असलम के घर के पास में ही तालाब है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजे बजे शाहनवाज साइकिल लेकर घर से घूमने के लिए निकला था लेकिन तालाब के पास साइकिल फिसल जाने से वह साइकिल समेत तालाब में गिर गया। तालाब में डूबता देख उसके नाना ने बचाने का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए और गोताखोरों को बुलाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बालक को ढूंढा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस के साथ शहनवाज के परिजन भी आ गए।
हल्का प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया तो पंचनामा भरकर शव सौंप दिया गया।