फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur team played effective game

टूर्नामेंट के पहले दिन रामपुर का रहा दबदबा

Thu, 29 Oct 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 29 Oct 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
rampur team played effective game
सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट के पहले दिन रामपुर के स्कूलों की टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रदर्शन के जरिए अपना दबदबा कायम रखा।
विज्ञापन



जेकेजी गाजियाबाद की टीम के न पहुंचने पर सेंट एंथोनी की टीम को वाक ओवर दे दिया गया। टूर्नामेंट में गुरुवार को भी मुकाबले होंगे। सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट की रंगारंग शुरुआत के बाद हाकी के मुकाबले खेले गए। हॉकी के मुकाबले मेजबान व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल के मैदान पर खेला गया।


अंडर 19 बालक वर्ग के मुकाबलों में मेजबान व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल का मुकाबला विद्या भारती गाजियाबाद की टीम के संग हुआ। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस दौरान व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल की टीम ने विद्या भारती सूर्या गाजियाबाद की टीम को 4-2 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन



अगला मुकाबला दयावती मोदी अकादमी और ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मध्य खेला गया। डीएमए की टीम  ने इस दौरान शानदार प्रदर्शन किया और इस दौरान डीएमए ने ग्रीनवुड को तीन गोल से पराजित कर दिया। ग्रीनवुड स्कूल की टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल का मुकाबला एसआरवीएम स्कूल हरिद्वार के बीच हुआ,जिसमें यह मुकाबला काफी रोमांचक हुआ। इस दौरान सनवे ने हरिद्वार को 6-5 के अंतर से पराजित कर दिया। सनबीम स्कूल बनारस का मुकाबला डीडीपीए गोविंदपुरम गाजियाबाद की टीम के बीच हुआ, जिसें बनारस की टीम आठ गोल से विजयी रही।


खिलाड़ियों ने इस दौरान ताबड़तोड़ गोल किए। गोविंदपुरम  गाजियाबाद की टीम इस दौरान कोई गोल नहीं कर सकी। इसके साथ ही गुरुकुल गाजियाबाद और डीडीपीएस संजय नगर गाजियाबाद के बीच मुकाबला हुआ,जिसमें  गुरुकुल की टीम छह गोल से विजयी रही। संजयनगर की टीम कोई गोल नहीं कर सकी।


इसके अलावा शहीद ए आजम स्टेडियम पर भी मैच हुए, जिसमें बीएनएस बनारस का मुकाबला सैनिक स्कूल नालंदा के बीच हुआ। बनारस की टीम दो गोल से विजयी रही। बाल भारती नोएडा का मुकाबला सेंट पाल्स सीनियर सेकेंडरी रामपुर के बीच हुआ,जिसमें नोएडा की टीम को सेंट पाल्स ने दो गोल से पराजित कर दिया।



अगले मुकाबल में जेकेजी गाजियाबाद की टीम नहीं पहुंची, जिसके बाद सेंट एंथोनी की टीम को वाक ओवर दे दिया गया। अंडर 14 बालक वर्ग की टीम में कैंब्रिज स्कूल गाजियाबाद की टीम का मुकाबला सेंट पाल्स के बीच हुआ,जिसमें गाजियाबाद एक  गोल से विजयी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed