फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur team entered the knock out competition by defeating Badaun by 52 runs.

Rampur News: रामपुर की टीम ने बदायूं को 52 रनों से हराकर नॉक आउट प्रतियोगिता में किया प्रवेश

Tue, 28 Nov 2023 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 28 Nov 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Rampur team entered the knock out competition by defeating Badaun by 52 runs.
रामपुर। उत्तर प्रदेश वेटरन प्रतियोगिता का लीग मैच मुरादाबाद क्रिकेट मैदान पर हुआ था। जिसमें रामपुर की टीम ने बदायूं को 52 रन से हराकर नॉक आउट प्रतियोगिता में प्रवेश किया।
विज्ञापन

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद के क्रिकेट मैदान पर खेले गए लीग मैच में बदायूं की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी को उतरे रामपुर वेटरन के कप्तान दीपक शर्मा ने बल्लेबाजी 29 गेंद में 48 रन बनाए। इसके अतिरिक्त कमल 39, गौरव यादव ने 17 रनों की मदद से 20 ओवर में 170 रन का लक्ष्य बदायूं की टीम को दिया। बदायूं की ओर से कप्तान कैलाश ने दो विकेट लिए। ज
विज्ञापन

वाब में बदायूं की टीम 20 ओवर में मात्र 118 बना सके। जिसमें आरिफ ने 34 रन का योगदान दिया। रामपुर की ओर से गौरव यादव, उस्मान और पवन यादव ने दो-दो और विजय और गुलवेज ने एक-एक ने विकेट लिया। इस विजय के साथ रामपुर ने अपने ग्रुप में सबसे ज्यादा पॉइंट लेकर नॉकआउट राउंड में प्रवेश किया। इस अवसर पर मैच ऑब्जर्वर अलीगढ़ वेटरन के सचिव पंकज शर्मा और अंपायर राहुल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed