{"_id":"63df74b2cf4ab572f469c423","slug":"rampur-stopping-akhilesh-in-the-middle-azam-said-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: अखिलेश को बीच में रोककर बोले आजम, मैनपुरी जैसी कोशिश करते तो रामपुर में चल जाती गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: अखिलेश को बीच में रोककर बोले आजम, मैनपुरी जैसी कोशिश करते तो रामपुर में चल जाती गोलियां
Sun, 05 Feb 2023 02:50 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 05 Feb 2023 02:50 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मैनपुरी ने लोगों ने तय कर लिया था कि चाहे जान चली जाए, लेकिन वे वोट डालने जरूर जाएंगे। इसी तरह रामपुर के लोगों को भी तय कर लेना चाहिए था कि कि चाहे जान चली जाए लेकिन हमें वोट जरूर डालना है। लोकतंत्र बचाने जाएंगे तो वहां भी परिणाम कुछ और होगा।
विज्ञापन
आजम खां, अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मैनपुरी की जीत पर कहा कि लोगों ने तय कर लिया था कि वोट डालने जरूर जाएंगे, चाहे जान चली जाए। ऐसे ही रामपुर के लोगों को तय करना चाहिए था। इस पर बगल में बैठे आजम खां उनकी बात के बीच में ही बोले कि वहां (मैनपुरी) गोली नहीं चलती लेकिन रामपुर में गोली चल जाती। हमने लोगों को बचाया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मैनपुरी ने लोगों ने तय कर लिया था कि चाहे जान चली जाए, लेकिन वे वोट डालने जरूर जाएंगे। इसी तरह रामपुर के लोगों को भी तय कर लेना चाहिए था कि कि चाहे जान चली जाए लेकिन हमें वोट जरूर डालना है। लोकतंत्र बचाने जाएंगे तो वहां भी परिणाम कुछ और होगा।
विज्ञापन
ये सुनते ही बगल में बैठे आजम खां बीच में ही बोल पड़े। कहा, वहां (मैनपुरी में) गोली नहीं चलती लेकिन रामपुर में गोली चल जाती। लोग मारे जाते। हमने मरने से बचाया है लोगों को। हमें मालूम था मारे जाएंगे लोग। उनको हमने मरने से बचाया है। वरिष्ठ नेता आजम खां की बातों को सुनकर अखिलेश यादव कुछ देर के लिए असहज हो गए।
विज्ञापन
सांसद के घर के बाहर रोके गए नेता गुस्साए
अखिलेश यादव सांसद डॉ. एसटी हसन से मिलने के लिए उनके घर गए। यहां परिवार के लोगों ने अखिलेश सिंह यादव का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान पुलिस ने ठाकुरद्वारा विधायक नवाबजान, कुंदरकी विधायक जियाउर्रहमान बर्क, पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, डीपी यादव 20 मिनट तक बाहर रोक लिया, जिस पर जनप्रतिनिधि नाराज हो गए। उनका कहना था कि सांसद ने उनको मिलने के लिए बुलाया था।