फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Stopping Akhilesh in the middle Azam said

Rampur: अखिलेश को बीच में रोककर बोले आजम, मैनपुरी जैसी कोशिश करते तो रामपुर में चल जाती गोलियां

Sun, 05 Feb 2023 02:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 05 Feb 2023 02:50 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मैनपुरी ने लोगों ने तय कर लिया था कि चाहे जान चली जाए, लेकिन वे वोट डालने जरूर जाएंगे। इसी तरह रामपुर के लोगों को भी तय कर लेना चाहिए था कि कि चाहे जान चली जाए लेकिन हमें वोट जरूर डालना है। लोकतंत्र बचाने जाएंगे तो वहां भी परिणाम कुछ और होगा।

विज्ञापन
Rampur Stopping Akhilesh in the middle Azam said
आजम खां, अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मैनपुरी की जीत पर कहा कि लोगों ने तय कर लिया था कि वोट डालने जरूर जाएंगे, चाहे जान चली जाए। ऐसे ही रामपुर के लोगों को तय करना चाहिए था। इस पर बगल में बैठे आजम खां उनकी बात के बीच में ही बोले कि वहां (मैनपुरी) गोली नहीं चलती लेकिन रामपुर में गोली चल जाती। हमने लोगों को बचाया है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मैनपुरी ने लोगों ने तय कर लिया था कि चाहे जान चली जाए, लेकिन वे वोट डालने जरूर जाएंगे। इसी तरह रामपुर के लोगों को भी तय कर लेना चाहिए था कि कि चाहे जान चली जाए लेकिन हमें वोट जरूर डालना है। लोकतंत्र बचाने जाएंगे तो वहां भी परिणाम कुछ और होगा।
विज्ञापन


ये सुनते ही बगल में बैठे आजम खां बीच में ही बोल पड़े। कहा, वहां (मैनपुरी में) गोली नहीं चलती लेकिन रामपुर में गोली चल जाती। लोग मारे जाते। हमने मरने से बचाया है लोगों को। हमें मालूम था मारे जाएंगे लोग। उनको हमने मरने से बचाया है। वरिष्ठ नेता आजम खां की बातों को सुनकर अखिलेश यादव कुछ देर के लिए असहज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद के घर के बाहर रोके गए नेता गुस्साए
अखिलेश यादव सांसद डॉ. एसटी हसन से मिलने के लिए उनके घर गए। यहां परिवार के लोगों ने अखिलेश सिंह यादव का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान पुलिस ने ठाकुरद्वारा विधायक नवाबजान, कुंदरकी विधायक जियाउर्रहमान बर्क, पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, डीपी यादव 20 मिनट तक बाहर रोक लिया, जिस पर जनप्रतिनिधि  नाराज हो गए। उनका कहना था कि सांसद ने उनको मिलने के लिए बुलाया था।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed