फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Stone pelting wedding, two inspectors sent line, dispute over playing Baba Saheb songs

Rampur: बरात पर पत्थरबाजी में दो दरोगा लाइन हाजिर, बाबा साहब से जुड़े गाने बजाने पर हुआ था बवाल

Mon, 12 May 2025 08:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद/ रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद/ रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 12 May 2025 08:13 PM IST
सार

भुड़ासी गांव में दलित समाज की बरात के दौरान बाबा साहब आंबेडकर के गीत बजाने पर कुछ लोगों ने विरोध कर हथियारों के साथ बरातियों पर हमला कर दिया। घटना में ग्राम प्रधान समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले में लापरवाही पर दो दरोगा लाइन हाजिर किए गए हैं। पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
Rampur: Stone pelting wedding, two inspectors sent line, dispute over playing Baba Saheb songs
शाहबाद में गश्त करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

भुड़ासी गांव में शनिवार रात को बरात चढ़त के दौरान बाबा साहब भीमराव आंबेडकर से जुड़े गीत को लेकर कुछ लोगों ने विरोध करते हुए हथियारों संग बरातियों को दौड़ा दिया था। इस प्रकरण में एसपी ने हल्के पर तैनात दरोगा मचल सिंह और अमरपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी है। सोमवार दिन में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है गई है। इस घटना में तीन नामजद आरोपी हिरासत में है। भुड़ासी गांव में दलित समाज के धर्मवीर की बेटी खुशबू की बरात शाहबाद के भीतर गांव से आई थी।
विज्ञापन


करीब दस बजे बरात चढ़ रही थी। इस दाैरान बाबा भीमराव आंबेडकर के गीतों को बजाया जा रहा था। आरोप है कि इन गीतों को लेकर गांव के दूसरी जाति के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि धर्मवीर के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सबके सामने अपमानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद आरोपियों ने हथियारों और लाठी-डंडों को दिखाकर बरातियों को दौड़ा दिया था। बरात के दौरान पत्थरबाजी भी की गई थी। इस मामले में वादी धर्मवीर ने ग्राम प्रधान समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज कराया था। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रात भर दबिश दी।

इस प्रकरण में सोमवार को एसपी विद्यासागर मिश्र ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले दरोगा मचल सिंह और अमरपाल को लाइन हाजिर कर दिया। सोमवार को कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने भारी पुलिस बल के साथ गश्त करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस बल तैनात है।

यह था मामला  
भुड़ासी गांव में शनिवार रात बरात चढ़त के दौरान बाबा साहब भीमराव आंबेडकर से जुड़े गीत को लेकर अन्य जाति के कुछ लोगों ने न केवल विरोध किया, बल्कि बरात पर पत्थरबाजी कर दी। यही हथियार लहराकर बरातियों को दौड़ा दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने रविवार को कोतवाली घेर कर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बरात में खलल डाले जाने की सूचना पुलिस को दी गई थी, फिर भी समय पर कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें अपमानित किया।

इतना ही नहीं बरातियों के लिए तैयार किया गया खाना भी बर्बाद कर दिया। दहशत के माहौल में जैसे -तैसे शादी संपन्न कराई गई। घटना के विरोध में रविवार सुबह कोतवाली पहुंचे लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान राकेश सहित आठ लोगों विकास, नेमपाल, कमल, अनिल, अरविंद, मासे और राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हफ्तेभर में तीन बरातों में हंगामा, पुलिस पर संरक्षण के आरोप
 भुड़ासी गांव में बरात में हुए विवाद के बाद सामने आया है कि बीते एक सप्ताह में तीन ऐसी घटनाएं हुई हैं। लोगों का आरोप है कि इन सभी घटनाओं की पूर्व सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपियों का मनोबल बढ़ता गया और लगातार घटनाएं होती रहीं।

रुस्तमपुर में भी हुआ था विवाद, चार आरोपी भेजे गए थे जेल
एक मई की रात रुस्तमपुर गांव में शादी के दौरान बाबा साहब से जुड़े गीत बजाने को लेकर दूसरी जाति के लोगों ने हंगामा कर दिया था। विवाद बढ़ने पर जयमाला तक रुक गई थी। पुलिस ने दो मई की सुबह मौके पर पहुंचकर जयमाल संपन्न कराई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को जेल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed