फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Standards ignored, no arrangements were made for safety of workers, three died

रामपुर में तीन मजदूरों की मौत मामला: मानकों की हो रही थी अनदेखी, मजदूरों की सुरक्षा के लिए नहीं थे कोई इंतजाम

Thu, 16 May 2024 01:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 16 May 2024 01:09 PM IST
सार

यूपी-उत्तराखंड की सीमा पर शिकारपुर में निर्माणाधीन होटल की तीसरी मंजिल की पाड़ टूटने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस जांच में ठेकेदार की भारी लापरवाही सामने आ रही है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
Rampur: Standards ignored, no arrangements were made for safety of workers, three died
रामपुर में तीन श्रमिकों की मौत के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

शिकारपुर बॉर्डर पर निर्माणाधीन होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर तीन मजदूरों की मौत के मामले में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। तीसरी मंजिल पर काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थी। मजदूरों को न तो हेलमेट दिया गया था न ही वो सेफ्टी बेल्ट लगाए थे, जिससे हादसा होने पर उन्हें बचाया जा सके।

विज्ञापन


श्रम कानून के अनुसार निर्माण स्थल पर पर्याप्त सावधानी बरती जानी चाहिए। मजदूरों को हेलमेट पहनना जरूरी होता है। साथ ही सुरक्षा के लिए ऊंचाई पर कार्य करने पर नीचे जाल लगाया जाता है। मजदूरों की कमर में सेफ्टी बेल्ट बांधकर ऊपर रेलिंग आदि में रस्सी बांधी जाती है, लेकिन यहां ऐसे कोई इंतजाम नहीं थे।
विज्ञापन


पाड़ पर काम कर रहे मजदूरों की पाड़ टूटी और तीनों नीचे आ गिरे। दो की मौके पर ही मौत हो गई और तीन मजदूरों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। यहां कार्यरत मिस्त्री व मजदूरों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऊंचाई पर काम करने वाले मजदूरों को न तो हेलमेट दिया गया था और न ही सुरक्षा के अन्य इंतजाम थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमजोर बांस-बल्लियों से बनाई गई थी पाड़ 
आम तौर पर बहुमंजिला इमारतों के निर्माण में लोहे की मजबूत पाइप व पिलर के सहारे पाड़ बांधी जाती है। उनके ऊपर खड़े होकर मिस्त्री व मजदूर अपना  काम करते हैं। इसके साथ ही अन्य सुरक्षा उपकरण भी मौजूद होते हैं, लेकिन शिकारपुर बॉर्डर पर निर्माणाधीन होटल पर कमजोर बांस बल्लियों से पाड़ बनाई गई थी। जिसके चलते हुए हादसे में तीन मजदूरों की जान चली गई। शिकारपुर बॉर्डर पर पाड़ टूटने से घटित हुई घटना की जानकारी पर पहुंचे सीओ संगम कुमार व कोतवाल संदीप त्यागी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।

भाजपा नेता का बताया जा रहा होटल 
 उत्तराखंड के बॉर्डर पर विकास भारती स्कूल के पास निर्माणाधीन होटल भाजपा नेता का बताया जा रहा है। विकास भारती स्कूल के मालिक चौधरी संसार सिंह की पत्नी भाजपा से दिल्ली में पार्षद रह चुकी हैं।

मजदूर होटल पर लाइटिंग का काम कर रहे थे, लेकिन मजदूरों ने बेल्ट नहीं लगा रखी थी। जिसके कारण हादसा हुआ। मैं उनके साथ अस्पताल गया था। मजदूरों के परिवार के साथ पूरी हमदर्दी है। मृतकों के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। - संसार सिंह, होटल मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed