फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: SP supporter expressed their desire on social media, make Azam the leader of opposition

रामपुर: सोशल मीडिया पर सपाइयों ने जताई इच्छा, आजम को बनाएं नेता प्रतिपक्ष

Tue, 15 Mar 2022 12:10 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर 
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 15 Mar 2022 12:10 PM IST
सार

आजम खां के मीडिया प्रभारी ने भी इस संबंध में बयान जारी किया है और समर्थकों को इच्छा के बारे में जानकारी को सार्वजनिक किया।

विज्ञापन
Rampur: SP supporter expressed their desire on social media, make Azam the leader of opposition
सपा नेता आजम खां। - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर सपा सांसद आजम खां को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की इच्छा जताई है, जिसपर आजम खां के मीडिया प्रभारी ने भी बयान का वीडियो जारी करते हुए कहा कि आजम खां को उनके अनुभव के आधार पर नेता प्रतिपक्ष बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


निर्वाचित विधायक आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने मीडिया से अपना वीडियो बयान साझा किया, जिसमें आजम खां को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहीं चर्चाओं पर कहा कि उन्हें सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि आजम खां को पार्टी द्वारा नेता प्रतिपक्ष बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसके पीछे उन्होंने दलील देते हुए कहा कि आजम खां दसवीं बार विधायक बने हैं और सबसे अनुभवी नेता हैं। संसदीय कार्य मंत्री रह चुके हैं और उन्हें विधानसभा का लंबा अनुभव है। उन्हें यकीन है और उनकी निजी राय के अनुसार आजम खां को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष को सोचना चाहिए कि आजम खां से अधिक अनुभव किसके पास है, वो 2002 में भी नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। ऐसे में क्या आजम खां लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देंगे, इस सवाल पर फसाहत अली खां शानू ने कहा कि ये फैसला आजम खां ही करेंगे, उनका निजी विचार है कि आजम खां लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed