फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Son was driving a car, uncontrolled vehicle ran over father, died in hospital

Rampur: घर के बाहर बेटा सीख रहा था कार, अचानक अनियंत्रित हुए वाहन ने पिता को राैंदा, अस्पताल में माैत

Sat, 05 Jul 2025 03:24 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 03:24 PM IST
सार

बिलासपुर में घर के बाहर कार सीखने के दाैरान अनियंत्रित हो गई। उसने इसकी चपेट में बुजुर्ग को ले लिया। उन्होंने अस्पताल में उपचार के दाैरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Rampur: Son was driving a car, uncontrolled vehicle ran over father, died in hospital
क्षतिग्रस्त कार। संवाद

विस्तार

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में घर के पास कार सीख रहा युवक नियंत्रण खो बैठा। कार की चपेट में आने से युवक के बुजुर्ग पिता नजीर अहमद (55) घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बाद में परिजन बिना पुलिस कार्रवाई शव घर ले गए। घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खाैदलपुर नई बस्ती की है। गांव निवासी नजीर अहमद का बेटा सलमान शुक्रवार की शाम करीब सात बजे अपने घर के पास कार सीख रहा था।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक कार सीखने के दौरान अचानक उसकी कार अनियंत्रित हो गई और घर के बाहर कुर्सी पर बैठे सलमान के बुजुर्ग पिता नजीर अहमद कार की चपेट में आ गए। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें तुरंत सीएचसी ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने मामले की जानकारी से इनकार किया।

बालक की उपचार के दौरान मौत
सड़क हादसे में घायल नगर निवासी नईम आजाद के बेटे मोहम्मद अजमल (9) की उपचार के दाैरान माैत हो गई। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे शाहबाद-बिलारी मार्ग स्थित अपने घर के बाहर बालक सड़क पार कर रहा था। शाहबाद की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने मोहम्मद अजमल को टक्कर मार दी।

हादसे में मोहम्मद अजमल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को परिजनों ने नगर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया। देर रात मुरादाबाद में उपचार के दौरान मोहम्मद अजमल ने दम तोड़ दिया।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed