फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Shahbad CDPO removed from CDO due negligence, salary two employees stopped

रामपुर: लापरवाही बरतने पर सीडीओ ने शाहबाद के सीडीपीओ को हटाया, दो कर्मचारियों का वेतन रोका

Thu, 05 Oct 2023 01:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 01:33 PM IST
सार

रामपुर में बैठक के दौरान पोषण ट्रैकर एप पर कम फीडिंग होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने चिंता जताई। उन्होंने प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी शाहबाद को तत्काल पद से हटा दिया।
 

विज्ञापन
Rampur: Shahbad CDPO removed from CDO due negligence, salary two employees stopped
रामपुर में बैठक के दौरान अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर के मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागर में स्वास्थ्य समिति एवं जिला पोषण समिति की बैठक हुई। समीक्षा के दौरान पोषण ट्रैकर एप पर कम फीडिंग होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने चिंता जताई। उन्होंने प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी शाहबाद को तत्काल पद से हटा दिया।

विज्ञापन


इसके अलावा सदर व सैदनगर के बाल विकास परियोजना अधिकारी का वेतन रोक दिया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के संबंध में संबंधित विभागों को प्रभावी ढंग से कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि आशा कार्यकत्री  घर-घर जाकर बुखार आदि संचारी रोगों से ग्रसित लोगों को चिह्नित कर प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। पोषण समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने पोषण ट्रैकर एप पर शत-प्रतिशत फीडिंग हेतु निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि ऐसी आंगनबाड़ी कार्यकत्री जिन्होंने पिछले चार माह से कोई भी फीडिंग का काम नहीं किया है। उनकी सूचना सात दिन के अंदर उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. एसपी सिंह अन्य मौजूद रहे।

डीपीआरओ ने सफाई कर्मचारी को निलंबित किया

 स्वार ब्लॉक की ग्राम पंचायत किशनपुर मौलागढ़ पर तैनात सफाई कर्मचारी भागीरथी को जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई नियमित रूप से गांव में साफ-सफाई न करने और निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर की गई है।

निलंबन प्रकरण में एडीओ पंचायत मिलक को जांच अधिकारी नियुक्ति करते हुए सफाई कर्मचारी को एडीओ पंचायत स्वार के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed