फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur seat: Star campaigners of SP and BSP away from the election battle of Rampur, BJP threw its full force

Rampur Lok Sabha seat: रामपुर के चुनावी रण से दूर सपा और बसपा के स्टार प्रचारक, भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत

Mon, 15 Apr 2024 10:46 AM IST
विमल शर्मा मोहित सक्सेना, रामपुर
मोहित सक्सेना, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 10:46 AM IST
सार

रामपुर सीट पर सपा-बसपा के दिग्गज चुनावी मैदान से गायब हैं। एक वक्त था जब इस पर स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगा रहता था। इस सीट पर सिर्फ भाजपा के ही शीर्ष नेता पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
Rampur seat: Star campaigners of SP and BSP away from the election battle of Rampur, BJP threw its full force
बीजेपी, सपा, बसपा - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव के दौरान रामपुर में सभी दलों के सियासी दिग्गजों से लेकर स्टार प्रचारकों का जमावड़ा रहता था, लेकिन इस चुनाव में सपा-बसपा के सियासी दिग्गज रामपुर के चुनावी मैदान से गायब हैं। दोनों ही दलों का कोई भी बड़ा नेता प्रचार के लिए अब तक रामपुर नहीं आया है।

विज्ञापन


अब प्रचार में सिर्फ तीन दिन बाकी हैं। 17 अप्रैल की शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा को छोड़कर दोनों सियासी दलों के प्रत्याशियों ने प्रचार की कमान खुद ही संभाल रखी है। रामपुर में विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव, यहां प्रचार का अपना एक अलग ही अंदाज रहा है।
विज्ञापन


स्टार प्रचारकों से लेकर फिल्मी सितारों की रामपुर की धरती पर चहलकदमी रही है। रामपुर लोकसभा सीट कांग्रेस, भाजपा और सपा के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है। यहां नवाब परिवार से लेकर आजम खां तक का चुनाव में खूब वर्चस्व रहा है, लेकिन इस लोकसभा चुनाव में सपा व बसपा के दिग्गज चुनाव प्रचार से दूरी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रचार के महज तीन दिन बाकी रह गए हैं। सपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत किसी भी बड़े नेता की अब तक सभा नहीं हुई है। इसका बड़ा कारण सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां का जेल में होना और परिवार के किसी सदस्य का चुनाव में सक्रिय न होना भी माना जा रहा है।

मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी को सपा ने चुनाव मैदान में उतारा है, जिसके बाद आजम समर्थकों में प्रत्याशी को लेकर असमंजस की स्थिति है। सपा की ओर से स्टार प्रचारक हरेंद्र सिंह नोएडा से रामपुर आए हैं। वहीं सपा के इंडी गठबंधन की साथी कांग्रेस की ओर से भी कोई बड़ा चेहरा चुनावी मैदान में नजर नहीं आया।

हालांकि, रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने बिलासपुर में जरूर सभा की। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां के समर्थन में रैली के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती रामपुर आईं थी। 

 

इस बार बसपा प्रत्याशी जीशान खां के समर्थन में रैली करने मायावती समेत कोई भी बड़ा नेता नहीं आया है। स्टार प्रचारक के तौर पर बसपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर निरंकारी ही कार्यकर्ताओं व प्रत्याशी के साथ प्रचार में लगे हैं। हालांकि, मायावती की सोमवार यानी 15 अप्रैल को मुरादाबाद में जनसभा होगी।

 

 

भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत नड्डा और योगी ने कीं सभाएं
लोकसभा चुनाव में प्रचार के मामले में सभी दलों से भाजपा आगे चल रही है। पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रामपुर में जनसभा कर चुके हैं।

इसके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना समेत कई मंत्री और अन्य स्टार प्रचारक आ चुके हैं। यहां पर भाजपा के प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने डेरा डाल रखा है।

 

 

हमारी तैयारी बहुत मजबूत है। बूथ स्तर से लेकर जनता के बीच संगठन के लोग मेहनत कर रहे हैं। कैडर कैंप चल रहे हैं। हमारा संगठन पहले से ही मजबूत है। हमारी नेता मायावती सोमवार को मुरादाबाद में होंगी। वहां आसपास की सभी सीटों के लिए रैली हो रही है।   -प्रमोद सागर निरंकारी, बसपा जिलाध्यक्ष 

सपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रहे हैं। पार्टी के फैसले के साथ हैं। बड़े नेताओं के कार्यक्रम ऊपर से ही तय होते हैं। अभी प्रचार में तीन दिन का समय बाकी है।  - अजय सागर, सपा जिलाध्यक्ष

 

 

आज शाहबाद में जनसभा करेंगे निरहुआ
आजमगढ़ के सांसद और भोजपुरी स्टार रामलाल यादव निरहुआ सोमवार को शाहबाद पहुंचेंगे। भोजपुरी स्टार करीब 11 बजे नगर के रामलीला ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी के समर्थन में जनसभा करेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed