फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Revenue department team reached Azam Khan Jauhar University, took possession enemy property

रामपुर में कार्रवाई: आजम खां के जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची राजस्व विभाग की टीम, शत्रु संपत्ति को कब्जे में लिया

Thu, 25 Jul 2024 02:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 25 Jul 2024 02:23 PM IST
सार

रामपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में राजस्व विभाग की टीम पहुंची। टीम ने पूरे इलाके में शत्रु संपत्ति को चिन्हित किया। इसके बाद उसे कब्जे में ले लिया गया। शत्रु संपत्ति पर कब्जे करने के आरोप में आजम खां के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Rampur: Revenue department team reached Azam Khan Jauhar University, took possession enemy property
आजम खां की जौहर विवि में जांच करने पहुंची टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

सैदनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी में राजस्व की टीम शत्रु संपत्ति को चिन्हित करने के लिए पहुंची। इस दौरान शत्रु संपत्ति विभाग के पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Rampur: Revenue department team reached Azam Khan Jauhar University, took possession enemy property
आजम खां की जौहर विवि में जांच करने पहुंची टीम - फोटो : संवाद

यूपी की सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में मौजूद शत्रु संपत्ति को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। तहसील प्रशासन एवं सर्वेयर की संयुक्त टीम जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rampur: Revenue department team reached Azam Khan Jauhar University, took possession enemy property
आजम खां की जौहर विवि में जांच करने पहुंची टीम - फोटो : संवाद

जहां जमीन की पैमाइश कर इसे कब्जे में ले लिया गया। कोर्ट ने जौहर यूनिवर्सिटी में शामिल शत्रु संपत्ति को कब्जे में लेने का आदेश दिया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने शत्रु संपत्ति कब्जाने के मामले में केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन

Rampur: Revenue department team reached Azam Khan Jauhar University, took possession enemy property
आजम खां की जौहर विवि में जांच करने पहुंची टीम - फोटो : संवाद

उन्होंने आरोप लगाया था कि आजम खां ने शत्रु संपत्ति को अपनी जौहर यूनिवर्सिटी में मिलाया है। इस सिलसिले में राजस्व विभाग की टीम ने जांच शुरू की। सपा नेता आजम खां ने साल 2006 में आलियागंज में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना का काम शुरू किया था।

Rampur: Revenue department team reached Azam Khan Jauhar University, took possession enemy property
आजम खां की जौहर विवि में जांच करने पहुंची टीम - फोटो : संवाद

जिसमें करीब 13 हेक्टेयर शत्रु संपत्ति को भी यूनिवर्सिटी कैंपस में शामिल कर लिया गया। साल 2017 के बाद इस संपत्ति पर योगी सरकार ने संज्ञान लिया। इसके बाद आजम खान पर हेराफेरी कर अवैध तरीके से जमीन को हथियाने के मामले में अजीमनगर थाने में मुकद्दमा दर्ज कराया गया।

Rampur: Revenue department team reached Azam Khan Jauhar University, took possession enemy property
सपा नेता आजम खां - फोटो : अमर उजाला

जांच के दौरान शत्रु संपत्ति को चिन्हित किया गया। अब उस पर पिलर लगाए जाएंगे। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी और थाना अजीमनगर पुलिस फोर्स की मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed