फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Retired lab technician shot dead while out for morning walk

रामपुर: मॉर्निंग वॉक पर निकले थे रिटायर्ड लैब टैक्नीशियन, गोली लगने से माैत, पुलिस बोली- आत्महत्या की है

Mon, 10 Nov 2025 02:04 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 10 Nov 2025 02:04 PM IST
विज्ञापन
Rampur: Retired lab technician shot dead while out for morning walk
मुल्ला जरीफ - फोटो : संवाद

मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग ने खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना को आत्महत्या बता रही है, जबकि परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला बजरिया मुल्ला जरीफ निवासी 63 वर्षीय अब्दुल रहीम खां स्वास्थ्य विभाग से लैब टेक्नीशियन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

विज्ञापन


वह सोमवार सुबह की सैर पर गए थे। किला परिसर में एलआईयू कार्यालय के पास उनका गोली लगा शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव के पास लाइसेंसी रिवाल्वर व सुसाइड नोट बरामद किया है। उनके बेटे शाह फैसल रहीम ने पिता की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि मृतक के भांजे पर उनके कई करोड़ रुपये आ रहे थे। इसलिए इन लोगों ने उनके पिता की हत्या कर दी। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि बुजुर्ग ने खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की है। बेटे की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed