फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Retired CO shot himself, died

रामपुर: रिटायर्ड सीओ ने खुद को मारी गोली, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 02 Feb 2022 02:34 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर 
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 02 Feb 2022 02:34 PM IST
सार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में यह घटना घटित हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Rampur: Retired CO shot himself, died
रिटायर्ड सीओ पुरुषोत्तम शरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड सीओ ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मार ली। मामले की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पटवाई थाना क्षेत्र के मुंडियाखेड़ा निवासी पुरुषोत्तम शरण (70) सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ज्वालानगर की विकास नगर कॉलोनी में रहते थे। वहां उनका खुद का मकान है। पुरुषोत्तम शरण साल 2014 में पुलिस में सीओ के पद से रिटायर हुए थे। सेवा के दौरान उनकी  बरेली,पीलीभीत, शाहजहांपुर और मुरादाबाद में तैनाती रही थी। 
विज्ञापन


रिटायर होने के बाद पुरुषोत्तम शरण ज्वालानगर के मकान में पत्नी देवेंद्ररी और बेटे की पत्नी ज्योति के साथ रहने लगे थे। उनका बेटा निश्चय सिंह शाहजहांपुर में मिड डे मील (एमडीएम) प्रभारी हैं और शाहजहांपुर में ही किराए का मकान लेकर रहते हैं। उनकी पत्नी ज्योति आगापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। बुधवार सुबह ज्योति विद्यालय गई थी। इस दौरान करीब 11 बजे रिटायर्ड सीओ पुरुषोत्तम शरण ने कमरे में जाकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही उनकी पत्नी कमरे की ओर दौड़ पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच रिटायर्ड सीओ को जमीन पर घायल पड़ा देख चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में लोगों की मदद से रिटायर्ड सीओ को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही, मामले में सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि एक रिटायर्ड सीओ ने गोली मार ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed