फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur railway station will have colorful days, hi-tech will be built at a cost of Rs 23 crores.

Rampur News: रामपुर रेलवे स्टेशन के बहुरेंगे दिन, 23 करोड़ की लागत से बनेगा हाईटेक

Thu, 08 Feb 2024 02:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 08 Feb 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Rampur railway station will have colorful days, hi-tech will be built at a cost of Rs 23 crores.
रामपुर। शहर के रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने लगी है, जल्द शहरवासियों को हाईटेक रेलवे स्टेशन मिलेगा। अमृत भारत योजना के तहत 23 करोड़ की लागत से स्टेशन की सूरत बदलने लगी है। जिसमें करीब आधा कार्य पूरा हो चुका है। साल के अंत तक शहरवासियों को हाईटेक रेलवे स्टेशन मिल जाएगा।
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर एक को ऊंचा कर दिया गया है। जबकि अब टंकियों के निर्माण के साथ लाइटिंग पर काम शुरू किया गया है। ठेकेदार तेज गति से अपना काम करने में जुटे हुए हैं। योजना के तहत रामपुर रेलवे स्टेशन पर उच्चीकरण का काम भी किया जा रहा है। स्टेशन पर 15-16 टंकियां हैं जिनको दोबारा से तोड़कर बेहतर बनाया जा रहा है। इसके अलावा अब लाइटिंग पर भी काम शुरू कर दिया गया है। जगह-जगह लाइटिंग व्यवस्था के लिए पोल लगने शुरू हो चुके हैं। जबकि सीसीटीवी से स्टेशन पर नजर रखी जाएगी। बीते दिनों वर्चुअल तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था। इसके बाद से निर्माण में काफी तेजी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed