फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur princely state nawab family had its own railway station ruled from 1774 to 1949

रामपुर रियासत: नवाब परिवार का अपना था रेलवे स्टेशन, 1774 से 1949 तक किया था शासन

Thu, 09 Dec 2021 01:56 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 09 Dec 2021 01:56 AM IST
सार

रामपुर रियासत के अंतिम शासक की संपत्ति बंटवारे की प्रक्रिया में चल-अचल संपत्ति के सर्वे व मूल्यांकन के कार्य में जिला शासकीय अधिवक्ता अरुण प्रकाश सक्सेना को संपूर्ण अचल संपत्ति के मूल्यांकन के लिए एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया गया था। 

विज्ञापन
rampur princely state nawab family had its own railway station ruled from 1774 to 1949
नवाब परिवार की अपनी रेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

आजादी से पहले रामपुर रियासत के नवाबों का अपना रेलवे स्टेशन हुआ करता था। जहां हर समय दो सैलून (विशेष कोच) तैयार खड़े रहते थे। जब भी नवाब परिवार को दिल्ली, लखनऊ या कहीं और रेलमार्ग से जाना होता था तो वे अपने सैलून में सवार होते थे और सैलून ट्रेन में जोड़ दिए जाते थे।

विज्ञापन


साल 1774 से 1949 तक रामपुर में नवाबों का राज हुआ करता था। रामपुर के नौवें नवाब हामिद अली खां के दौर में जब जिले से रेलवे लाइन गुजरी तो उन्होंने रेलवे स्टेशन के करीब ही अपने लिए अलग स्टेशन बनवाया था। साथ ही मिलक तक रेलवे लाइन भी बिछवाई थी।
विज्ञापन


संपत्ति बंटवारा प्रक्रिया की प्रस्तावित विभाजन योजना में दो सैलून भी शामिल हैं। मूल्यांकन में इनकी कीमत 11 करोड़ 74 लाख 24 हजार रुपये आंकी गई थी। लेकिन रखरखाव के अभाव में खराब होने से कीमत आधी कर 5 करोड़ 87 लाख 12 हजार रुपये रह गई। जिसे सभी पक्षकारों में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलून में प्रोजेक्टर से लेकर कैमरे तक की होती थी व्यवस्था
नवाब के सैलून में 33 एमएम सिनेमा प्रोजेक्टर, 16 एमएम सिनेमा प्रोजेक्टर, कैमरे, इंपोर्टेड रेडियो ट्रांजिस्टर, ग्रंडिंग टेप रिकॉर्डर आदि की व्यवस्था भी रहती थी। विभाजन योजना में सैलून के सामान में इनका जिक्र है। इसके अलावा कारचोबगाओ तकिया एवं मसनद, सिल्वर कैनोपी, कट ग्लास, ग्लासेज फॉरशेरी, व्हिस्की, बियर, गोल्डफिंगर बाउल्स, छुरी-कांटे, इंग्लिश क्रॉकरी एवं कटलरी, लार्ज सिल्वर सेंटर पीस, लार्ज सिगरेट एंड सिगार बॉक्स, सिल्वर पानदान, उगालदान, सिल्वर खासदान, सिल्वर कैंटीन सेट, सिल्वर हुक्का, कश्मीरी कारचोबी दोशालन, इंग्लिश गोल्ड सिगरेट केस, इंग्लिश सिल्वर सिगरेट केस, इनेमल सिगरेट बॉक्स, सिल्वर बेड्स, कैमरा, तलवार आदि सामान का जिक्र है।

निल कीमत वाले हथियार व उनकी संख्या
टूटी हुई मजेललोडिंग-सात, खराब रिवॉल्वर-10, एसबीएमएल 20 बोर गन-एक, एसबीएमएल सिर्फ बैरल-एक, एसबी रायफल 303 सिर्फ बैरल-दो, एसबीबोल्ट एक्शन रायफल-एक, एसबीएमएल गन-एक, एसबीएमएल गन 16 बोरबिना मशीन-एक, डीबीएमएल गन 12 बोर आधी-एक, डीबीएमएल 12 बोर- तीन, एमएल 16 बोर-एक, डीबीएमएल12 बोर हैमर-पांच, रायफल डीबी 500 हैमर-एक।


नवाब संपत्ति का इन्होंने किया था सर्वे व मूल्यांकन
रामपुर रियासत के अंतिम शासक की संपत्ति बंटवारे की प्रक्रिया में चल-अचल संपत्ति के सर्वे व मूल्यांकन के कार्य में जिला शासकीय अधिवक्ता अरुण प्रकाश सक्सेना को संपूर्ण अचल संपत्ति के मूल्यांकन के लिए एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया गया था। जिन्होंने राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, कृषि और उद्यान विभाग की मदद से संपूर्ण संपत्ति का मूल्यांकन कर रिपोर्ट तैयार की थी। जबकि चल संपत्ति का मूल्यांकन एडवोकेट कमिश्नर सौरभ सक्सेना और मुजम्मिल हुसैन द्वारा किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed