{"_id":"65379c00fcde5446e90da995","slug":"rampur-pregnant-reached-her-lover-s-house-after-a-year-said-she-will-marry-him-only-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात फेरों पर भारी पहला प्यार: गर्भवती साल भर बाद प्रेमी के घर पहुंची, कहा- शादी इनसे ही होगी..सकते में परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात फेरों पर भारी पहला प्यार: गर्भवती साल भर बाद प्रेमी के घर पहुंची, कहा- शादी इनसे ही होगी..सकते में परिजन
Tue, 24 Oct 2023 04:22 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 24 Oct 2023 04:22 PM IST
सार
मसवासी इलाके की रहने वाली युवती की एक साल पहले शादी हो चुकी है। उससे पहले उसका गांव के ही एक युवक से दोस्ती थी। अब वह उससे शादी करने के लिए उसके घर पहुंच गई। इससे तीनों परिवारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
रामपुर में प्रेमी से शादी की जिद पर उड़ी शादीशुदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर के मसवासी क्षेत्र के गांव की युवती शादी के एक साल के बाद ससुराल छोड़कर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। युवक के परिजन अचानक विवाहिता के आ जाने से हतप्रभ रह गए। वह प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है। इस मामले को सुलझाने के लिए गांव में पंचायत का दौर चल रहा है। फिलहाल बात किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
मामला मसवासी क्षेत्र के गांव का है। बताते हैं कि युवती का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी जब युवती के परिजन को हुई तब उन्होंने युवती पर घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। इसके बाद भी दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
युवती के परिजन ने उसका रिश्ता कर दिया और दूसरे गांव के युवक से उसका विवाह करा दिया। लगभग एक साल से विवाहिता अपने मायके में रहती थी। वह गर्भवती भी है। रविवार की देर शाम वह पति को छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई। विवाहिता ने प्रेमी के परिजनों से कहा कि वह उससे शादी कर और उसके साथ ही रहेगी।
विज्ञापन
युवक के परिजन ने उसे बहुत समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। वह बार-बार पति को छोड़कर प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है। प्रेमी युगल सजातीय हैं इसके चलते गांव में पंचायत का दौर चल रहा है।