फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur police, who found Azam Khan's buffalo, will now find Congress leader's mare.

जिम्मेदारी : आजम खां की भैंस ढूंढने वाली रामपुर पुलिस अब तलाश करेगी कांग्रेस नेता की घोड़ी

Sun, 07 Nov 2021 12:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 07 Nov 2021 12:30 AM IST
सार

कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी नाजिश खां की घोड़ी शुक्रवार (पांच नवंबर) की रात से गायब है। उनके मुताबिक पालतू घोड़ी तोपखाना स्थित लाला की चक्की के पास बंधी थी। उसके गायब होने पर चोरी का अंदेशा जताते हुए नाजिश खां ने ट्विटर के माध्यम से एडीजी जोन बरेली को जानकारी भेजी।

विज्ञापन
Rampur police, who found Azam Khan's buffalo, will now find Congress leader's mare.
रामपुर के कांग्रेस नेता नाजिश खां अपनी उस घोड़ी के साथ, जो गायब हो गई है। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सांसद आजम खां के डेयरी फार्म से वर्ष 2014 में चोरी हुई भैंसें तलाश कर चर्चाओं में रह चुकी रामपुर पुलिस के पास अब कांग्रेस नेता की घोड़ी तलाशने की जिम्मेदारी आ गई है।

विज्ञापन


कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी नाजिश खां की घोड़ी शुक्रवार (पांच नवंबर) की रात से गायब है। उनके मुताबिक पालतू घोड़ी तोपखाना स्थित लाला की चक्की के पास बंधी थी। उसके गायब होने पर चोरी का अंदेशा जताते हुए नाजिश खां ने ट्विटर के माध्यम से एडीजी जोन बरेली को जानकारी भेजी।
विज्ञापन


एडीजी ने मामले का संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए, जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि इस बाबत पूछने पर कोतवाल कृष्णऔतार ने कहा कि अभी मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा कुछ हुआ है तो घोड़ी को ढूंढा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाजिश खां की मानें तो वह घोड़ी को अपने परिवार का हिस्सा मानते थे। बहुत प्यार से उसे पाला जा रहा था। इस घोड़ी को 82 हजार रुपये में खरीदा था।



31 जनवरी 2014 को तत्कालीन कैबिनेट मंत्री और वर्तमान में रामपुर के सांसद आजम खां के पसियापुरा स्थित डेयरी फार्म से सात भैंसे चोरी हो गई थीं।

पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए 24 घंटे के भीतर एक फरवरी को ही आजम खां की सातों भैंसें बरामद कर ली थीं। वहीं, इस प्रकरण में तत्कालीन एसपी ने तत्कालीन चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित भी कर दिया था।

इसके अलावा रामपुर में जिलाधिकारी रहे अमित किशोर का पालतू कुत्ता भी गुम हो गया था। जर्मन शेफर्ड नस्ल के इस कुत्ते को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला था।

देखना होगा कि पुराने ऐसे अनुभवों का रिकॉर्ड रखने वाली रामपुर पुलिस अब कांग्रेस नेता की गायब घोड़ी तक पहुंचने में कब तक सफलता हासिल करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed