फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Non-bailable warrant issued in another case against Jayaprada

Rampur : पेश न होने पर जयाप्रदा के खिलाफ एक और मुकदमे में गैर जमानती वारंट, इस मामले की सुनवाई 11 दिसंबर को

Wed, 06 Dec 2023 12:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Dec 2023 12:43 AM IST
सार

केमरी थाने में दर्ज इस मुकदमे में भी पूर्व सांसद कोर्ट नहीं पहुंच रही हैं, जिस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ मंगलवार को गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। इस मामले की सुनवाई अब 11 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
Rampur: Non-bailable warrant issued in another case against Jayaprada
जयाप्रदा - फोटो : Instagram

विस्तार

आचार संहिता के उल्लंघन के एक और मामले में पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। केमरी थाने में दर्ज इस मुकदमे में भी पूर्व सांसद कोर्ट नहीं पहुंच रही हैं, जिस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ मंगलवार को गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। इस मामले की सुनवाई अब 11 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन


केमरी थाने में 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह मामला एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट में विचाराधीन है। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह नहीं पहुंचीं, जिस पर कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
विज्ञापन


वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि इस मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी। इससे पहले स्वार थाने में दर्ज आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में भी जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जा चुका है। इसके बाद भी वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम के पांच मामलों में नहीं हो सकी सुनवाई
सपा नेता आजम खां के यतीमखाना प्रकरण के पांच मामलों में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। सपा नेता के खिलाफ यतीमखाना बस्ती को जबरन खाली कराने के मामले में कोतवाली में मुकदमे दर्ज कराए गए थे। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। इन पांच में से तीन मामलों में 12 और दो मामलों में 14 दिसंबर को सुनवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed