फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur News: SP will announce candidate for Lok Sabha by-election today, Azam convenes meeting

Rampur News : सपा आज करेगी लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशी का एलान, आजम ने बुलाई बैठक

Mon, 06 Jun 2022 02:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 06 Jun 2022 02:21 AM IST
सार

आजम खां के करीबी आसिम राजा हो सकते हैं प्रत्याशी, उपचुनाव से दूरी बना सकती है कांग्रेस। बैठक में प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी जिसके बाद कार्यालय से आजम खां प्रत्याशी के साथ नामांकन कराने के लिए कलक्ट्रेट रवाना होंगे।

विज्ञापन
Rampur News: SP will announce candidate for Lok Sabha by-election today, Azam convenes meeting
आजम खां - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

समाजवादी पार्टी लोकसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को प्रत्याशी के नाम का एलान करेगी। इसके लिए सपा नेता आजम खां ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी जिसके बाद कार्यालय से आजम खां प्रत्याशी के साथ नामांकन कराने के लिए कलक्ट्रेट रवाना होंगे। वहीं, सूत्रों के अनुसार कांग्रेस उपचुनाव से दूरी बना सकती है। हालांकि कांग्रेस से दो नेताओं ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।

विज्ञापन


लोकसभा उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी अब तक अपने प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं कर सकी है। वह भी तब जब सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। हालांकि सपा ने आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और सपा नेता आसिम राजा ने नामांकन पत्र खरीद लिया है जबकि कांग्रेस से पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और पूर्व विधायक संजय कपूर ने नामांकन पत्र खरीदा है।
विज्ञापन


ऐसे में दोनों पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों को लेकर असमंजस में हैं। लिहाजा सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं लेकिन शाम को सपा नेता आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने संदेश जारी कर दिया कि तोपखाना रोड स्थित सपा कार्यालय दारूल अवाम पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक होगी जिसमें खुद सपा नेता आजम खां शामिल होंगे। 11 बजे होने वाली इस बैठक में आजम खां प्रत्याशी के नाम का एलान करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो आजम खां के करीबी आसिम राजा प्रत्याशी हो सकते हैं। हालांकि स्थिति सोमवार को ही साफ हो सकेगी। प्रत्याशी घोषित करने के बाद आजम खां कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों के साथ कलक्ट्रेट जाएंगे, जहां सपा प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कराएंगे जबकि सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस उपचुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। संभव है कि पार्टी की तरफ से किसी प्रत्याशी का नाम सामने ही न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed