{"_id":"605632298ebc3edc076e0ef9","slug":"rampur-news-nither-news-protest-against-luhari-project-rampur-news-sml364940438","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट के खिलाफ युवाओं की नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट के खिलाफ युवाओं की नारे
विज्ञापन
नित्थर (रामपुर बुशहर)। रोजगार की मांग के लिए क्षेत्र के युवाओं ने लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान क्षेत्र के युवाओं ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपतहसील नित्थर की ग्राम पंचायत देहरा के उपप्रधान यशपॉल कटोच की अध्यक्षता में यह प्रदर्शन किया गया।
उन्होंने कहा कि परियोजना के अधिकारी हर तरह से प्रभावित पंचायतों से धोखा कर रहे हैं। परियोजना प्रबंधकों ने लोगों को रोजगार देने का आश्वासन दिया था। मगर आज तक युवाओं को रोजगार नहीं मिला है। इसी कारण से युवाओं को कंपनी के खिलाफ सड़कों पर उतरना पड़ा है। प्रोजेक्ट का काम शुरू कर दिया गया है।
मगर अभी तक स्थानीय युवाओं को नौकरी नहीं मिली है। युवाओं ने चेताया कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में वह उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। आंदोलन में नित्थर, देहरा, आनस और दत्तनगर के युवा मौजूद रहे।