फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news chopal news people protest for road metling issue

सड़क पक्की नहीं होने से नाराज लोगों का प्रदर्शन

Mon, 05 Jul 2021 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
rampur news chopal news people protest for road metling issue
चौपाल (रोहडू) चौपाल-चौकिया-झिकनीपुल सड़क को पक्का नहीं करने से नाराज क्षेत्र के युवाओं ने सोमवार को चौपाल में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहा कि चौपाल से चौकियां आठ किमी सड़क को पक्का करने का टेंडर विभाग ने काफी साल पहले लगाकर महज औपचारिकता की है। सड़क को पक्का करने का काम आज तक शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने विभाग को दस दिनों के भीतर सड़क की टारिंग के कार्य को पूर्ण करने का अल्टीमेटम दिया है। क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया कि विधायक प्राथमिकता में डाली गई सड़क अभी तक पक्की नहीं हुई है। विभाग ने उपलब्ध बजट के अनुसार वर्ष 2018 में इस मार्ग को पूरा करने का बोर्ड पहले से लगाया हुआ है। मगर सड़क को आज तक पक्का नहीं किया गया है। सड़क के पक्का होने से आठ पंचायतों की करीब दस हजार आबादी को लाभ मिलेगा। सड़क को लेकर चौपाल के लोगों में सरकार और विभाग के प्रति भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सड़क को पक्का करने के लिए संबंधित विभाग से लगातार मिल रहे हैं। मगर विभाग और सरकार इस मामले में कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की मिलीभगत से चौपाल से लेकर चौकिया तक सड़क को पक्का करने का काम अभी भी लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चांजू के उपप्रधान विनोद चंदेल, एडवोकेट मनोज गाजटा, आशीष जिंटा, लोकेंद्र, तरुण पनाइक, सौरव नेगी, अंकुश नेगी, रणजीत नेगी, मनोज चंदेल, पवन नेहटा और शशि नेहटा ने लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी है कि अगर दस दिनों के भीतर सड़क की मेटलिंग का कार्य आरंभ नहीं किया गया तो वे चक्का जाम करेंगे।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग चौपाल जगदीश चंद कानूनगो ने कहा कि अगर मौसम ठीक रहा तो, एक सप्ताह के भीतर मेटलिंग का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed