{"_id":"63d9565d1164c54a5d25ce6d","slug":"rampur-narendra-modi-foresight-is-an-issue-of-study-for-the-world-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता दुनिया के लिए अध्ययन का मुद्दा, पीएम मोदी की तारीफ में बोले नकवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता दुनिया के लिए अध्ययन का मुद्दा, पीएम मोदी की तारीफ में बोले नकवी
Tue, 31 Jan 2023 11:27 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला संवाद, रामपुर
अमर उजाला संवाद, रामपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:27 PM IST
सार
यह उनकी तपस्या की ताकत एवं परिश्रम का परिणाम है। नकवी ने कहा कि आज भारतीय राजनीति में गठबंधन की बात चल रही है, जबकि गठबंधन की गठरी में जितने छेद हैं, उससे ज्यादा उनके नेताओं में मतभेद हैं।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुशासन और समावेशी विकास के अंतरराष्ट्रीय प्रतीक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जिस परिश्रम और दूरदर्शिता के साथ भारत को आर्थिक संकट के दौर से बाहर निकाला है यह दुनिया में अध्ययन का मुद्दा बन गया है।
विज्ञापन
नकवी मंगलवार को शंकरपुर स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया इस बात को स्वीकार कर रही है कि जहां भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, वहीं नरेंद्र मोदी दुनिया में सबसे तेजी से उभरते हुए नेता के रूप में स्थापित हुए हैं । यह उनकी तपस्या की ताकत एवं परिश्रम का परिणाम है। नकवी ने कहा कि आज भारतीय राजनीति में गठबंधन की बात चल रही है, जबकि गठबंधन की गठरी में जितने छेद हैं, उससे ज्यादा उनके नेताओं में मतभेद हैं। इन्हें पहले छेद को रफू करना होगा, फिर मतभेद को रफू चक्कर, जो असंभव है । आज बिना नीति, नेतृत्व के गठबंधन की गांठ बांधने की कोशिश हो रही है जो अपने आप में कई विरोधाभासों से भरा हुआ है।
विज्ञापन