फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Molesting a girl by entering the house

Rampur: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, आरोपी युवक का परिवार घर पर ताला डालकर फरार, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 01 Feb 2023 08:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, रामपुर
अमर उजाला संवाद, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 01 Feb 2023 08:07 PM IST
सार

थाना अध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने बताया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Rampur Molesting a girl by entering the house
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र एक गांव में घर में अकेली युवती को देखकर पड़ोस के युवक ने छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना अजीम नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी एक युवती घर पर अकेली थी जबकि उसके परिवार के लोग खेत पर काम कर रहे थे। आरोप है की युवती को घर पर अकेला देख पड़ोसी युवक घर के अंदर आ गया और छेड़खानी करने लगा। 

विज्ञापन


आरोपी ने जबरदस्ती युवती को कमरे में खींचने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर बाहर खड़ा उसका भाई घर के अंदर आ गया। इस दौरान आरोपी युवक की युवती के भाई से मारपीट हुई। युवती के भाई को धक्का देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। जबकि आरोपी युवक अपने परिजनों के साथ घर में ताला डालकर गांव से फरार हो गया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने बताया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed