{"_id":"653fc7d3567a6b2f340941e9","slug":"rampur-minor-dispute-between-couple-husband-consumed-poison-in-anger-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे की एंट्री से वबाल: पत्नी का दूसरे चल रहा था अफेयर, विरोध किया तो जमकर विवाद..आहत होकर पति ने पी लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे की एंट्री से वबाल: पत्नी का दूसरे चल रहा था अफेयर, विरोध किया तो जमकर विवाद..आहत होकर पति ने पी लिया जहर
Mon, 30 Oct 2023 08:42 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 30 Oct 2023 08:42 PM IST
सार
पत्नी के दूसरे व्यक्ति के साथ नजदीकी होने की जानकारी मिलने पर दोनों के बीच तकरार हुई। इससे आहत आकर पति ने जहर खा लिया। आनन-फानन उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
गैर मर्द के साथ करने लगी प्रेम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहबाद में पत्नी के प्रेम-प्रसंग के आहत पति ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे परिवार के लोग शाहबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार चल रहा है। हालांकि पुलिस ने ऐसी घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन
ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पत्नी का गांव में ही दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर पति और पत्नी में रविवार को विवाद भी हुआ था। इसी को लेकर सोमवार शाम को फिर से पति और पत्नी में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद युवक की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग नगर शाहबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां युवक का उपचार शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
हालांकि जब इस प्रकरण में कोतवाल अनुपम शर्मा से बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना से से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना उनके संज्ञान में नहीं है।