{"_id":"6223130f02b6615c0601d771","slug":"rampur-married-woman-found-hanging-police-suspect-domestic-fight-is-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, चिकित्सकों ने घोषित किया मृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, चिकित्सकों ने घोषित किया मृत
Sat, 05 Mar 2022 01:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:06 PM IST
सार
खजुरिया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में मामला घरेलू कलह का सामने आ रहा है। पुलिस ने सूचना मायके पक्ष के परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर के खजुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता फंदे पर लटकी मिली। परिजन आनन-फानन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना खजुरिया थाना क्षेत्र के महतोष गांव की है। रूपचंद की शादी बिहार निवासी सीमा देवी (20) से हुई थी। बताते हैं कि शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सीमा देवी अपने कमरे में फंदे पर लटकी हुई मिलीं। जब परिजनों ने सीमा देवी को फंदे पर लटके देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
आनन-फानन परिजन सीमा देवी को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन, यहां पर चिकित्सकों ने सीमा देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
खजुरिया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में मामला घरेलू कलह का सामने आ रहा है। पुलिस ने सूचना मायके पक्ष के परिजनों को दे दी है। पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष के परिजनों के पहुंचने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।