{"_id":"65a620c20099eae7a1067609","slug":"rampur-lover-tied-to-a-tree-and-beaten-accused-pradhan-jailed-after-video-goes-viral-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी प्रधान को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी प्रधान को जेल
Tue, 16 Jan 2024 11:53 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:53 AM IST
सार
रामपुर में युवती से मिलने आए युवक को पीटने के आरोप में ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि प्रेमिका को मिलने आए युवक को गांव वालों ने पकड़ लिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजीमनगर थाना क्षेत्र में एक माह पहले प्रेमिका से मिलने आए युवक को प्रधान के पति ने पीट दिया था। पुलिस युवक को अपने साथ ले गई थी। बाद में दोनो पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद युवक का वीडियो वायरल हो गया। परिजनों ने प्रधान के पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस ने आरोपी प्रधान के पति को जेल भेज दिया है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के कुचैटा गांव का है। एक माह पहले पड़ोसी गांव निवासी एक युवक आधी रात को अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आ गया था। परिजनों ने संदिग्ध हालत में दोनों को पकड़ लिया था। पड़ोसियों की मदद से युवती के परिजनों ने आरोपी युवक को पेड़ से बांधकर पीटा था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ ले गई थी, लेकिन सुबह होने पर दोनों पक्षों में समझौता कर लिया। कुछ दिन बाद युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने प्रधान पति एवं युवती के अन्य परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस ने प्रधान पति तस्वीर अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।