{"_id":"0a1aae3ad37ab59181b893d78fab2bd8","slug":"rampur-kathgodam-haighway-have-two-tol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर-काठगोदाम हाईवे पर दो जगह देना होगा टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर-काठगोदाम हाईवे पर दो जगह देना होगा टोल
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद और बरेली के बाद आने वाले समय में रामपुर के लोगों को रुद्रपुर और हल्द्वानी जाने के लिए भी दो स्थानों पर टोल टैक्स देना होगा। रामपुर-काठगोदाम हाईवे पर दो जगह टोल प्लाजा का निर्माण किया जाएगा। एक रामपुर की सीमा में होगा और दूसरा उत्तराखंड में।
इतना ही नहीं ये फोरलेन रुद्रपुर से सीधे हल्द्वानी नहीं जाएगा, बल्कि वाया पंतनगर और लालकुआं होकर काठगोदाम के लिए बनाया जाएगा। 716 हजार करोड़ की लागत से बनने वाला बहुप्रतिक्षित 89 किलोमीटर के रामपुर-काठगोदाम फोरलेन का निर्माण की तस्वीर भी शिलान्यास के साथ साफ हो गई।
फोरलेन किन-किन स्थानों से गुजरेगा और कहां-कहां ओवरब्रिज और टोल प्लाजा होंगे, इसका रूट तैयार किया जा चुका है। रामपुर-काठगोदाम फोरलेन की शुरुआत जौहर अस्पताल के कुछ आगे से होगी। कोयला गांव के निकट एक टोल प्लाजा बनाया जाएगा। यहां से फोरलेन रुद्रपुर तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
इसके बाद हल्द्वानी न जाकर पंतनगर मार्ग के लिए मुड़ेगा। पंतनगर से नगला होते हुए लालकुआं और फिर हल्द्वानी तक जाएगा। दूसरा टोल प्लाजा पंतनगर के निकट नगला गांव पर बनाया जाएगा। फोरलेन के निर्माण के बाद रामपुर के लोगों को हर दिशा में अपने निकटतम जिले में जाने के लिए टोल टैक्स का भुगतान करना होगा।