{"_id":"63da69ef14a02c3be75b32b5","slug":"rampur-inspector-surrenders-in-dungarpur-case-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: डूंगरपुर प्रकरण के मुकदमों में दरोगा का सरेंडर, अंतरिम जमानत अर्जी खारिज, चार फरवरी को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: डूंगरपुर प्रकरण के मुकदमों में दरोगा का सरेंडर, अंतरिम जमानत अर्जी खारिज, चार फरवरी को सुनवाई
Wed, 01 Feb 2023 07:02 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला संवाद, रामपुर
अमर उजाला संवाद, रामपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 01 Feb 2023 07:02 PM IST
सार
सपा की पिछली सरकार में डूंगरपुर में रहने वाले लोगों के घरों पर बुल्डोजर चलवाने, मारपीट करने और उनका सामान लूटने के आरोप में 2019 में थाना गंज में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिसमें सपा नेता आजम खां सहित अन्य कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। दरोगा फिरोज खां भी इस मामले के आरोपी हैं। वो इन मुकदमों में वांछित चल रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर के डूंगरपुर प्रकरण के तीन मामलों में बुधवार को मुरादाबाद पुलिस लाइन में तैनात दरोगा फिरोज खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद उन्होंने जमानत की अर्जी लगाई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत खारिज करते हुए जेल भेज दिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 04 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
सपा की पिछली सरकार में डूंगरपुर में रहने वाले लोगों के घरों पर बुल्डोजर चलवाने, मारपीट करने और उनका सामान लूटने के आरोप में 2019 में थाना गंज में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिसमें सपा नेता आजम खां सहित अन्य कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। दरोगा फिरोज खां भी इस मामले के आरोपी हैं। वो इन मुकदमों में वांछित चल रहे थे।
विज्ञापन
बुधवार को दरोगा फिरोज खां ने डूंगरपुर प्रकरण के तीन मामलों में कोर्ट में सरेंडर कर दिया और जमानत की अर्जी लगाई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उनकी अंतरिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी है। साथ ही स्थायी जमानत पर सुनवाई के लिए 04 फरवरी की तिथि नियत की है। दरोगा को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन