{"_id":"653b4c79ae60fb48770b8734","slug":"rampur-income-tax-raid-house-contractor-farhat-ali-action-being-taken-case-related-azam-khan-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: आजम खां के जेल जाने के बाद करीबियों पर मुसीबत, आयकर विभाग की टीम का ठेकेदारों के घर पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: आजम खां के जेल जाने के बाद करीबियों पर मुसीबत, आयकर विभाग की टीम का ठेकेदारों के घर पर छापा
Fri, 27 Oct 2023 11:08 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:08 AM IST
सार
आजम परिवार के जेल जाने के बाद उनके करीबियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। आयकर विभाग ने रामपुर में छह से अधिक लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी लोग ठेकेदार बताए जाते हैं। वह लंबे समय से सपा नेता के साथ जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
रामपुर में आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयकर विभाग के निशाने पर फिर से सपा नेता आजम खां आ गए हैं। आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह शहर में सपा नेता के करीबी ठेकेदारों के करीब आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान हड़कंप मच गया। टीम लगातार लोगों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
आयकर विभाग के निशाने पर सपा नेता आजम खां काफी समय से हैं। पिछले माह विभाग की टीम ने सपा नेता आजम खां और चमरौवा के सपा विधायक नसीर अहमद के यहां कार्रवाई की थी। करीब साठ घंटे की छापेमारी के बाद टीम वापस चली गई थी। इसके बाद आयकर विभाग की टीम ने जौहर यूनिवर्सिटी को खंगाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब आयकर विभाग के निशाने पर सपा नेता के करीबी ठेकेदार निशाने पर आ गए हैं। शुक्रवार की सुबह आयकर विभाग की छह टीमों ने शहर में ठेकेदारों के यहां छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के माला रोड स्थित सपा नेता के करीबी ठेकेदार फरहत अली खां के यहां कार्रवाई की।
टीम सुबह से ही जांच पड़ताल कर रही है। इसके अलावा गंज थाना क्षेत्र के घेर नज्जू खां में भी दो ठेकेदारों के यहां छापेमारी की गई है। इसी तरह टीम ने शहर के अन्य तीन स्थानों पर छापेमारी की है। टीम लगातार जांच पड़ताल कर रही है। यह ठेकेदार पिछले काफी समय से निशाने पर हैं। इन ठेकेदारों ने गांधी समाधि, शहर के चार गेटों के साथ ही मुख्य भवनों के निर्माण कराए हैं।