फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Inauguration of road safety month in Rampur

Rampur: रामपुर में सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, महीने भर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम

Thu, 05 Jan 2023 06:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 05 Jan 2023 06:28 PM IST
सार

जनपद स्तर पर सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ अवसर पर एआरटीओ प्रशासन  राजेश कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी यातायात  संगम कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक  प्रदीप कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  कल्पना सिंह सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

विज्ञापन
Rampur Inauguration of road safety month in Rampur
रामपुर में सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर शासन स्तर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार जनपद में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के नेतृत्व में 5 जनवरी 2023 से 4 फरवरी 2023 की मध्य विभिन्न विभागों द्वारा दैनिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर अपनाई जाने वाली विभिन्न सावधानियों के बारे में जागरूक बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ अवसर पर रामपुर शहर स्थित अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट परिसर तक आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.संसार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित जन जागरूकता रैली में राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय, राजकीय आईटीआई, दिक्षित कॉलेज आफ हायर एजुकेशन, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज और विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के साथ-साथ स्काउट गाइड एवं एनसीसी के बच्चों ने अपने बैंड के साथ प्रतिभाग करके लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय अपनाने के लिए जागरूक किया।

विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन  राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार पूरे माह सड़क सुरक्षा के लिए विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम युक्त प्रचार वाहन के साथ-साथ जागरूकता विषयक पोस्टर, स्टीकर व हैंडबिल्स का भी जनमानस में वितरण कराया गया। जागरूकता रैली का समापन कलेक्ट्रेट परिसर में रैली में सम्मिलित होने वाले विभिन्न विद्यालयों के लगभग 500 बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता शपथ के साथ किया गया।


सड़क सुरक्षा को लेकर शासन द्वारा निर्धारित जागरूकता वीडियो भी विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को दिखाई गई ताकि वे स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिजनों को भी वाहन चलाने के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग के साथ-साथ अन्य जरूरी सावधानियां अपनाने के लिए जागरूक कर सकें। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि शासन द्वारा पूरे माह के दौरान प्रतिदिन आयोजित होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिनमें 6 जनवरी को जिला अस्पताल में वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण, 7 जनवरी को उच्च शिक्षण संस्थानों में गठित रोड सेफ्टी क्लब के अंतर्गत एनएसएस के छात्रों द्वारा पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता, 8 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हेल्थ कैंप का आयोजन, 9 जनवरी को 108 एंबुलेंस के चालकों एवं ईएमटी की क्रियाशीलता का मूल्यांकन किया जाएगा ।

10 जनवरी को महाविद्यालय स्तर पर रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों एवं अन्य छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता संदेश, 11 जनवरी को एनएसएस वॉलिंटियर्स द्वारा मलिन बस्ती एवं गांव में जागरूकता अभियान, 12 जनवरी को सीआरआरआई दिल्ली द्वारा उच्च शिक्षण के प्रवक्ता एवं प्राचार्यों का सड़क सुरक्षा जागरूकता का ऑनलाइन शिक्षण, 13 जनवरी को बस यूनियन के माध्यम से बसों के चालक और परिचालकों को सड़क सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण, 14 जनवरी को उच्च शिक्षण संस्थानों में गठित रोड सेफ्टी क्लब के अंतर्गत एनएसएस के छात्रों द्वारा निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता, 15 जनवरी को जनपद स्तर पर महिलाओं की दोपहिया वाहन रैली, 16 जनवरी को माध्यमिक स्कूलों में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से सड़क सुरक्षा से संबंधित निबंध प्रतियोगिता, 17 जनवरी को परिवहन निगम की बसों में निगम के अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा मानकों जैसे सीट बेल्ट, बैक मिरर, बैक लाइट, इंडिकेटर, फॉग लाइट व रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप के लगे होने का सत्यापन कार्य, 18 जनवरी को दिव्यांग जनों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य प्रावधानों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम, 19 जनवरी को प्राइवेट वाहन चालकों का सामान्य स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण, 20 जनवरी को जिले में स्थित टोल प्लाजा पर व्यवसायिक वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा ।

विज्ञापन

21 जनवरी को ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा, साइकिल रिक्शा, बस व टैक्सी चालकों के संगठन के माध्यम से बैठक बुलाकर यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाना साथ ही बिना ड्राइविंग लाइसेंस व बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित ई रिक्शा चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही, 22 जनवरी को परिवहन विभाग के सहयोग से स्कूली वाहनों के फिटनेस की जांच, 23 जनवरी को विद्यालय स्तर पर विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठकों का आयोजन, 24 जनवरी को मेडिकल एवं पैरामेडिकल छात्रों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता पर आधारित कार्यशाला, 25 जनवरी को मास्टर ट्रेनर एवं प्रधानाध्यापकों के माध्यम से शिक्षा विभाग के छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, 26 जनवरी को ध्वजारोहण के पश्चात संविधान की प्रतिज्ञा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण, 27 जनवरी को परिवहन विभाग कार्यालय में ऑनलाइन माध्यम से यूनाइटेड वे मुंबई द्वारा सेफ ड्राइविंग का प्रशिक्षण, 28 जनवरी को आई रेड ऐप का स्वास्थ विभाग द्वारा सघन प्रशिक्षण, 29 जनवरी को जनपद के विभागों द्वारा मानव श्रृंखला का आयोजन, 30 जनवरी को लेन ड्राइविंग एवं रॉन्ग साइड ड्राइविंग के संबंध में जागरूकता अभियान, 31 जनवरी को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के संबंध में लोगों को जागरूक करना एवं चेकिंग अभियान।

01 फरवरी को परिवहन निगम द्वारा अपने चालकों एवं परिचालकों की नशा करके बस चलाने एवं ओवरस्पीडिंग के विरुद्ध चेकिंग कर उन्हें जागरूक करने की कार्यवाही, 02 फरवरी को जनपद स्तर पर सड़क सुरक्षा को लेकर कार्य करने वाली गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा नवोन्मेषी कार्यक्रम की प्रस्तुति, 03 फरवरी को शिक्षा विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधी समस्त कार्यक्रमों की रिपोर्ट का संकलन और 04 फरवरी को जिला स्तर पर ट्रैफिक पुलिस, और चिकित्सकों को रोड सेफ्टी चैंपियन के तौर पर सम्मानित करना जिसमें परिवहन निगम जनपद से अपने चालकों और परिचालकों में से तीन श्रेष्ठ चालकों और परिचालकों को सम्मानित कराएगा, इसके साथ-साथ शासन स्तर से यह भी निर्देश दिए गए हैं कि माह के प्रत्येक दिवस पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से सड़क सुरक्षा का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा तथा शिविर सेमिनार और रैली के कार्यक्रमों के आयोजन के अंत में तथा विद्यालयों में प्रार्थना सभा में प्रार्थना के उपरांत सड़क सुरक्षा शपथ भी दिलाई जाएगी।

जनपद स्तर पर सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ अवसर पर एआरटीओ प्रशासन  राजेश कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी यातायात  संगम कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक  प्रदीप कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  कल्पना सिंह सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed