फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Home Ministry team camps in Jauhar University took stock of enemy property

रामपुर: गृह मंत्रालय की टीम का जौहर यूनिवर्सिटी में डेरा, शत्रु संपत्ति का लिया जायजा

Thu, 26 May 2022 08:09 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 26 May 2022 08:09 PM IST
सार

मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में 13.842 हेक्टेयर शत्रु संपत्ति है। विश्वविद्यालय की दो इमारतें भी इस जमीन पर बनी हुई हैं। इसको लेकर सपा नेता आजम खां के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ है, जिसमें वह जेल गए थे।

विज्ञापन
Rampur Home Ministry team camps in Jauhar University took stock of enemy property
जौहर यूनिवर्सिटी में केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में गुरुवार को गृह मंत्रालय की टीम पहुंच गई। टीम ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित शत्रु संपत्ति, अहमदनगर पहाड़ी स्थित शत्रु सपंत्ति का जायजा लिया। उन्होंने शत्रु संपत्ति पर हुए अवैध कब्जों को भी खाली कराने के आदेश दिए। साथ ही राजस्व विभाग से शत्रु संपत्ति से संबंधित अभिलेख भी तलब किए। सूत्रों के अनुसार शत्रु संपत्ति पर अब गृह मंत्रालय कब्जा ले सकता है।

विज्ञापन


मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में 13.842 हेक्टेयर शत्रु संपत्ति है। विश्वविद्यालय की दो इमारतें भी इस जमीन पर बनी हुई हैं। इसको लेकर सपा नेता आजम खां के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ है, जिसमें वह जेल गए थे। लेकिन, हाल ही में उनकी सशर्त जमानत मंजूर हुई है। वहीं, हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को सात दिनों के भीतर शत्रु संपत्ति पर कब्जा लेने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद तहसील प्रशासन ने इमारतों को सील करते हुए जमीन पर कब्जा ले लिया है।
विज्ञापन


गुरुवार को भारत के शत्रु संपत्ति के अभिरक्षक एवं संयुक्त सचिव सौरभ रे रामपुर आ गए। वह सबसे पहले अपने स्टॉफ के साथ मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां एसडीएम सदर मनीष मीणा भी मौजूद थे। उन्होंने राजस्व अधिकारियों के साथ जमीन का जायजा लिया। इमारतों को भी देखा। करीब डेढ़ घंटे तक वह यूनिवर्सिटी में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तहसीलदार प्रमोद कुमार के साथ ग्राम अहमदनगर पहाड़ी आ गए, जहां करीब 16 हेक्टेयर शत्रु संपत्ति है। इसमें से कुछ जमीन पर अवैध कब्जा हो गया है, जिसका मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। संयुक्त सचिव ने राजस्व विभाग के अफसरों से शत्रु संपत्ति से संबंधित अभिलेख तलब किए। साथ ही जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए हाईकोर्ट में पैरवी तेज करने के लिए कहा। जमीन की पूरी जानकारी जुटाने के बाद वह रामपुर से रवाना हो गए।

रामपुर के एसडीएम व जॉइंट मजिस्ट्रेट मनीष मीणा ने बताया कि शत्रु संपत्ति का जायजा लेने के लिए शत्रु संपत्ति के अभिरक्षक एवं संयुक्त सचिव जौहर विश्वविद्यालय आए थे। उन्होंने शहर के नजदीक स्थित अन्य शत्रु संपत्ति के बारे में भी जानकारी ली और उसका जायजा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed