Rampur: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पहियों के बीच फंसने से दोनों की माैके पर ही माैत
अजीमनगर थाना क्षेत्र में मिट्टी से भरे डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर डंपर को कब्जे में ले लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाइक से शादी समारोह में जा रहे पति-पत्नी को मिट्टी से भरे डंपर ने रौंद दिया। घटना में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों का जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और यातायात बहाल कराया।
चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। हादसा अजीमनगर थाने से करीब 200 मीटर की दूरी पर मुरसैना-मिलकखानम मार्ग पर रविवार दोपहर करीब एक बजे शेखूपुरा गांव के पास हुआ।
अजीम नगर थाना क्षेत्र के मंजरा नगलिया आकिल निवासी तुफैल पुत्र गुल मोहम्मद (44) पत्नी जैबुल निशा (40) के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुरसैना जा रहे थे। जैसे ही वह अजीम नगर के पास शेखुपुरा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे मिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर (यूपी-22-एटी-0786) ने उन्हें राैंद दिया।
पति-पत्नी बाइक समेत डंपर के पहियों के बीच में फंस गए। इससे तुफैल और उनकी पत्नी का सिर पूरी तरह से कुचल गया है। जैबुल निशा के धड़ से उनका सिर अलग हो गया था। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई वाहन मार्ग पर रुक गए। डंपर चालक अपने वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से डंपर के पहियों में फंसे पति-पत्नी के शवों को बाहर निकाल। लेकिन तब तक पति तुफैल अहमद और पत्नी जैबुल निशा की मौत हो चुकी थी। उनके शरीर के चिथड़े उड़ चुके थे।
हादसे की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने दंपती के शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हादसे को अंजाम देने वाले वाहन को कब्जे में लिया है।
गड्ढों को पार करने के लिए धीमी की थी बाइक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुरसैना-मिलकखानम मार्ग पर मार्ग गड्ढे हैं। बाइक सवार इन गड्ढों को पार करने के लिए बाइक धीमी की थी। तभी पीछे से आ रहा डंपर उन पर चढ़ गया। हालांकि, हादसे के दौरान चालक ने डंपर रोक लिया था और वह भाग गया था।
संतानहीन थे दंपती
मृतक तुफैल के भाई अहमद अली ने बताया कि उनके भाई के परिवार में काेई संतान नहीं थी। इन्होंने एक बच्ची को गोद ले रखा था। तुफैल अपने भाई अहमद अली से बड़े थे।