{"_id":"65715bd024d0c88683019313","slug":"rampur-girl-blackmailed-after-friendship-on-facebook-case-against-three-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फेसबुक पर युवती से बढ़ाई पहचान, उसने अश्लील तस्वीर कर लिए रिकॉर्ड.. अब युवक का नहीं छोड़ रही पीछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फेसबुक पर युवती से बढ़ाई पहचान, उसने अश्लील तस्वीर कर लिए रिकॉर्ड.. अब युवक का नहीं छोड़ रही पीछा
Thu, 07 Dec 2023 11:14 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:14 AM IST
सार
पीड़ित युवक का आरोप है कि युवती से उसकी जान पहचान हुई। इसके बाद लगातार ऑनलाइन बात होने लगी। दोनों कई बार घुमने भी गए। इस बीच युवती ने उसकी अश्लील तस्वीर खींच ली। बाद में ब्लैकमेल कर पैसे भी ले लिए।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फेसबुक पर दोस्ती कर युवक को अपने जाल में फंसाकर उसकी अश्लील फोटो खींच ली। बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती ने तीन लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद पांच लाख रुपये की मांग करने लगी और रुपये न देने पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा फंसाने की धमकी दी। युवक की अपील पर कोर्ट ने युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
मिलक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि तीन साल पहले उसकी दोस्ती युवती से फेसबुक के जरिये हुई थी। बाद में दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। युवती फोन पर अश्लील बातें कर उन्हें रिकार्ड करने लगी। 15 अगस्त 2021 को युवती उसके साथ नैनीताल घूमने गई।
विज्ञापन
वहां युवती ने उसके कुछ अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद युवती ने युवक से पांच लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर अश्लील फोटो और बातचीत की रिकार्डिंग वायरल करने की धमकी दी। बदनामी के डर से युवक ने उसे तीन लाख रुपये दे दिए। युवती फिर पांच लाख की मांग करने लगी।मांग पूरी न होने पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
युवती ने पिता और भाई के साथ मिलकर मुकदमे में राजीनामा करने के नाम पर 35 लाख रुपये की मांग कर दी। मना करने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। उसने युवती के खिलाफ थाने में शिकायत की। कार्रवाई न होने पर अदालत की शरण ली। अदालत ने सुनवाई के बाद युवती समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश केमरी पुलिस को दिए हैं।