फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Gangster accused's health deteriorated in jail, he died after some time

Rampur: जेल में गैंगस्टर के आरोपी की बिगड़ी तबीयत, कुछ देर बाद तोड़ दिया दम, अफसर बोले- हार्ट अटैक से गई जान

Sat, 15 Jun 2024 06:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 15 Jun 2024 06:29 PM IST
सार

रामपुर जेल में बंद कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। अफसरों ने बताया कि मौत का कारण हार्ट अटैक है।

विज्ञापन
Rampur: Gangster accused's health deteriorated in jail, he died after some time
रामपुर जेल (FILE) - फोटो : संवाद

विस्तार

एक माह से जेल में बंद दढ़ियाल क्षेत्र के गैंगस्टर के आरोपी सालिम (28) की जिला कारागार में शनिवार को अचानक हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


जेल प्रशासन का कहना है कि गैंगस्टर की मौत हार्ट अटैक से हुई है। मृतक का भाई जिला पंचायत सदस्य भी रहा है। दढ़ियाल निवासी सालिम हुसैन को टांडा पुलिस ने गैंगस्टर के एक मामले में 13 मई को जेल भेजा था। उस पर अवैध खनन से संबंधित कई मामले दर्ज थे।
विज्ञापन


तब से वह जेल में ही था। शनिवार की सुबह सालिम के सीने में दर्द उठा, जिस पर पहले उसे जेल के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान दोपहर के वक्त उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना की जानकारी सालिम के परिजनों को दे दी गई है, जिसके बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।


सालिम का बड़ा भाई जुल्फिकार हुसैन पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी रह चुका है। जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि सालिम 13 मई से जेल में बंद था। उसकी मौत हार्ट अटैक से होना माना जा रहा है।

शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा कि उसकी मौत की क्या वजह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed