{"_id":"63dffa24338f92261f78cd95","slug":"rampur-fire-in-bike-chaos-in-the-village-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur : बुलेट में लगी आग, लोग शोर मचाते रहे और हो गई जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur : बुलेट में लगी आग, लोग शोर मचाते रहे और हो गई जलकर खाक
Mon, 06 Feb 2023 12:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
बाइक में आग...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीमनगर थाना क्षेत्र में देर रात रास्ते में खड़ी बाइक आग का गोला बन गई जिसके चलते लगभग एक घंटे तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के दौकपुरी टांडा गांव की है। गांव निवासी मोहम्मद जफर अपनी बुलेट बाइक हाजी रईस के दरवाजे पर खड़ी करके किसी काम से चले गए थे। उसके बाद शोर-शराबा सुनकर मोहम्मद जफर आ गए।
विज्ञापन
बुलेट को देख मुहम्मद जाफर के होश उड़ गए। बताते हैं किसी ने बाइक में आग लगा दी थी जिसके कारण बुलेट में आग की लंबी लंबी लपटें उठने लगीं। इसी को देख आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठती देखीं तो उनके होश उड़ गए। शोर-शराबा होने पर आस पड़ोस के तमाम लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आग को बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस दौरान फायर बिग्रेड को भी नंबर लगाया गया लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। आधा घंटा के अंदर ही बाइक पूरी तरह से जलकर नष्ट हो चुकी थी। इस दौरान गांव में करीब 1 घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन