फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Election Result: Cycle ran from first round, lotus could not do wonders even its stronghold

Rampur Election Result: पहले ही राउंड से दौड़ी साइकिल, अपने गढ़ में भी कमाल नहीं कर सका कमल, हाथी की चाल सुस्त

Wed, 05 Jun 2024 01:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 05 Jun 2024 01:55 PM IST
सार

रामपुर में मतगणना शुरू होने के साथ ही सपा प्रत्याशी लगातार आगे रहे। बीजेपी के उम्मीदवार लगातार संघर्ष करते दिखे। जिन विधानसभाओं में बीजेपी को बेहतर माना जाता था वहां भी उसका प्रदर्शन कमजोर रहा। यही वजह है कि बीजेपी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Rampur Election Result: Cycle ran from first round, lotus could not do wonders even its stronghold
रामपुर से विजयी सपा प्रत्यशी नदवी और भाजपा के लोधी - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर में मतगणना शुरू होते ही शहर से लेकर देहात तक साइकिल ने ऐसी रफ्तार भरी कि उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पहले ही राउंड से सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिब्बुल्लाह ने जो बढ़त हासिल की, उसे भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी अंत तक पछाड़ नहीं सके। 

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी अपने गढ़ बिलासपुर व मिलक विधानसभा क्षेत्रों में खास कमाल नहीं कर सके। लिहाजा, सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी 87,434 मतों के अंतर की बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब हुए। रामपुर में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहिब्बुल्लाह नदवी ने शानदार जीत हासिल की है।
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी ने पहले ही राउंड से बढ़त बनानी शुरू की, जो 30वें राउंड तक जारी रही। पहले राउंड में पांच हजार वोटों से बढ़त बनाई। दूसरे राउंड में यह बढ़त 6120 तक पहुंच गई। इसके बाद साइकिल ने अपनी रफ्तार को इस तरह बढ़ाया कि कोई उसे छू नहीं पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच में अंतर 1.23 लाख तक जा पहुंचा। आखिरी के कुछ राउंड में अंतर घटा जरूर, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। साइकिल ने अपने गढ़ में तो वोट बटोरे ही साथ ही भाजपा व बसपा के गढ़ में भी खूब सेंध लगाई। साइकिल की रफ्तार के आगे कमल कमाल नहीं दिखा सका।

वहीं हाथी भी दम नहीं भर पाया। सभी राउंड में सपा प्रत्याशी की जीत ने भाजपा को मैदान से बाहर कर दिया। इस दौरान भाजपाइयों व बसपाइयों के मुरझाए चेहरे दिखाए दिए। 

राउंडवार मतगणना के आंकड़े 
राउंड - 1

भाजपा-14164
सपा- 19338
बसपा-3345
सपा 5174 वोट से आगे रही।

राउंड- 5
भाजपा-71474
सपा- 100539
बसपा-10689
सपा 29065 वोटों से आगे

राउंड-10
भाजपा-135418
सपा- 206865
बसपा-24077
सपा 71447 वोटों से आगे

राउंड-15
भाजपा-205539
सपा- 309876
बसपा-35990
सपा 1,04,337 वोटों से आगे

राउंड - 20
भाजपा - 281743
सपा - 401076
बसपा - 49971
सपा 1,19,333 वोटों से आगे

राउंड - 25
भाजपा - 359953
सपा - 465939
बसपा - 71865
सपा 1,05,986 वोटों से आगे

राउंड - 30
भाजपा - 393154
सपा - 481252
बसपा - 79561
सपा 88,098 वोटों से आगे

डाकमत
भाजपा     915  कुल वोट - 3,94,069
सपा         251  कुल वोट - 4,81,503
बसपा      131  कुल वोट - 79,692
कुल वोट पड़े                9,68,473

87,434 मतों से जीते सपा प्रत्याशी  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed