फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Dumper hits bike of youths going to Nainital, engineering student dies... another injured

रामपुर: नैनीताल जा रहे युवकों की बाइक में डंपर ने मारी टक्कर, इंजीनियरिंग छात्र की मौत... दूसरा जख्मी

Thu, 05 Jun 2025 12:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 12:20 AM IST
सार

मथुरा से नैनीताल जा रहे इंजीनियरिंग छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसका ममेरा भाई घायल हो गया।  हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Rampur: Dumper hits bike of youths going to Nainital, engineering student dies... another injured
रामपुर पुलिस कर रही जांच

विस्तार

बाइक से दोस्तों के साथ मथुरा से नैनीताल जा रहे इंजीनियरिंग के छात्र मथुरा निवासी पीयूष (23) की सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बुधवार को डंपर की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में पीयूष का ममेरा भाई इंद्रजीत भी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


साथी दोस्तों की सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मथुरा के मयूर विहार निवासी प्यारेलाल का बेटा पीयूष बीएचयू से एमटेक कर रहा था।
विज्ञापन


बुधवार को पीयूष मथुरा निवासी अपने ममेरे भाई इंद्रजीत व तीने अन्य दोस्तों के साथ तीन बाइकों से घूमने नैनीताल जा रहा था। बुधवार की सुबह पांच बजे सभी युवक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में फैजुल्लानगर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे डंपर चालक ने पीयूष की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार पीयूष और इंद्रजीत घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दाैरान पीयूष ने दम तोड़ दिया। इंद्रजीत की हालत खतरे से बाहर है।

हादसे की सूचना दोस्तों ने फोन पर परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी आ गए। पुलिस ने पीयूष के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसे के बाद अन्य छात्र भी वापस अपने घर लाैट गए।


घायल इंद्रजीत को भी उसके परिजन साथ लेकर चले गए।सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed