फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Death of young man, it is written in note... Wife and in-laws are responsible for this

Rampur: युवक ने फांसी पर लटककर दे दी जान, छह पेज के सुसाइड नोट में लिखा... इसके जिम्मेदार पत्नी और ससुराली

Tue, 02 Jan 2024 11:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 02 Jan 2024 11:09 AM IST
सार

पुलिस ने परिजनों के तहरीर पर पत्नी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि विष्णु विहार कॉलोनी के रहने वाले अमित में घर पर आत्महत्या कर ली। इसका जिम्मेदार ससुरालियों को ठहराया है। उनके कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Rampur: Death of young man, it is written in note... Wife and in-laws are responsible for this
रामपुर में आत्महत्या की घटना के बाद मौके पर परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की विष्णु विहार कॉलोनी निवासी अमित तिवारी (35) ने पंखे से लटककर जान दे दी। परिवार वालों को इसकी जानकारी सुबह उस वक्त हुई जब सभी लोग सोकर उठे। परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर जब तक युवक को नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


परिजनों ने मृतक की पत्नी व ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पर पत्नी,ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या की यह वारदात सिविल लाइंस क्षेत्र की विष्णु विहार कालोनी की है।
विज्ञापन


कालोनी निवासी अमित तिवारी (35) कैश कलेक्शन का काम करता था। उसने 31 दिसंबर की देर रात घर के कमरे में लगे पंखे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी सुबह करीब सात बजे परिजनों को उस वक्त हुई जब अमित की मां ने अमित को जगाने के लिए आवाज लगाई,लेकिन जब कोई आहट नहीं हुई तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा कि अमित पंखे में लटका हुआ है,जिस पर उन्होंने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर दौड़ पड़े। परिवार के लोगों ने बंद दरवाजे को तोड़ा और फिर पंखे से लटके अमित को नीचे उतारा। अमित की तब तक मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अमित के पिता राम निवास तिवारी के अनुसार अमित का पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। अमित के ससुराली उसकी पत्नी का ही साथ दिया करते थे। आरोप लगाया कि अक्सर उनके बेटे का मानसिक रूप से उत्पीड़न किया जाता था,जिसकी वजह से अमित परेशान हुआ करता था।

उन्होंने इस मामले में फरीदाबाद निवासी अमित की पत्नी गायत्री, ससुर गौरव अवस्थी, सास संध्या अवस्थी व साले समर्थ अवस्थी के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की तहरीर सिविल लाइंस थाने में दी है। पुलिस ने इसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आत्महत्या से पहले छह पेज का सुसाइड नोट लिखा

अमित ने आत्महत्या से पहले छह पेज का सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने शुरू से लेकर आखिर तक की बात लिखी है। लिखा है कि 2017 में उसकी शादी हुई थी। उसकी डेढ़ साल की बेटी भी है। उसने लिखा है कि किस तरह उसकी पत्नी उसका उत्पीड़न करती है और उसका साथ उसके घर वाले देते हैं। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस पंकज पंत ने बताया कि सुसाइड नोट के आखिर में अमित ने अपनी मौत के लिए पत्नी व ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed