{"_id":"62431ed2e661a80280549cbf","slug":"rampur-counter-objection-filed-against-sp-leader-azam-khan-in-two-cases-registered-in-dungarpur-case-hearing-on-april-8","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: सपा नेता आजम खां के खिलाफ डूंगरपुर प्रकरण में दर्ज दो मामलों में प्रति आपत्ति दाखिल, सुनवाई आठ अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: सपा नेता आजम खां के खिलाफ डूंगरपुर प्रकरण में दर्ज दो मामलों में प्रति आपत्ति दाखिल, सुनवाई आठ अप्रैल को
Tue, 29 Mar 2022 08:31 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 29 Mar 2022 08:31 PM IST
सार
साल 2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने आजम खां और कुछ सपाइयों पर उनके साथ मारपीट, लूटपाट कर उनके मकानों को ध्वस्त करवाने का आरोप लगाकर उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा नेता आजम खां के खिलाफ डूंगरपुर प्रकरण में दर्ज दो मामलों में उनके अधिवक्ता द्वारा कोर्ट में प्रति आपत्ति दाखिल की गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई आठ अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
साल 2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने आजम खां और कुछ सपाइयों पर ये आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज कराए थे कि आजम खां के इशारे पर उनके साथ मारपीट, लूटपाट कर उनके मकानों को ध्वस्त कर दिया गया था। इस मामले में गंज थाने में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिसमें सभी मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन
इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में चल रही है। मंगलवार को आजम खां के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में प्रति आपत्ति दाखिल की गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई आठ अप्रैल को होगी।