फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur combine operator dead body found in jungle relatives accuses two people of murder

रामपुर: जंगल में मिला कंबाइन चालक का शव, परिजनों ने दो लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

Sat, 05 Mar 2022 02:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 05 Mar 2022 02:03 PM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि दो लोगों से अशोक का विवाद चल रहा था और शुक्रवार की सुबह आरोपी उसे अपने साथ बाइक पर रामपुर ले जाने की बात कहकर ले गए थे।

विज्ञापन
Rampur combine operator dead body found in jungle relatives accuses two people of murder
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामपुर के बिलासपुर तहसील के खजुरिया थाना क्षेत्र निवासी एक कंबाइन चालक युवक का शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खजुरिया थाना क्षेत्र के गुलामगंज गांव निवासी अशोक कुमार उर्फ सुरेश कुमार (25) कंबाइन चालक थे। अशोक का शव शुक्रवार देर रात बेगमाबाद और महतोष गांव के बीच जंगल में मिला। सूचना पर परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि दो लोगों से अशोक का विवाद चल रहा था और शुक्रवार की सुबह आरोपी उसे अपने साथ बाइक पर रामपुर ले जाने की बात कहकर ले गए थे। इसके बाद अशोक घर वापस नहीं आया और देर शाम उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आने लगा। जिस पर परिजन घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान परिजनों ने जब देर रात सुरेश के मोबाइल पर कॉल की तो किसी व्यक्ति ने कॉल रिसीव कर अशोक का शव जंगल में पड़े होने की बात बताई। जिस पर परिजनों में कोहराम मच गया। तुरंत ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए, जहां पर अशोक का शव पड़ा हुआ था।


अशोक की गला रेतकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं मामले में परिजनों ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed