फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: CM Yogi and Dhami will come Bilaspur tomorrow, attend wedding of Minister State Aulakh son

Rampur: सीएम योगी और धामी समेत अन्य मंत्री कल आएंगे बिलासपुर, राज्यमंत्री औलख के बेटे की शादी में होंगे शामिल

Tue, 30 Jan 2024 06:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 06:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी कल राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के पुत्र की शादी में शामिल होंगे। उनके आगमन की सूचना के बाद प्रशासन की टीम ने आयोजन स्थल का दौरा किया। इसके अलावा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था जांची। हेलीपैड से लेकर आयोजन स्थल पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी है। 

विज्ञापन
Rampur: CM Yogi and Dhami will come Bilaspur tomorrow, attend wedding of Minister State Aulakh son
सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के पुत्र गुरकीरत सिंह औलख के वैवाहिक समारोह में बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत 11 से अधिक मंत्रियों के आने की संभावना है।

विज्ञापन


मंगलवार को एसपी राजेश द्विवेदी ने प्रस्तावित हेलीपैड स्थल, वाहनों के पार्किंग स्थल तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लिया। नगर में रामपुर रोड स्थित राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के आवास के सामने विशाल पंडाल में बुधवार को वैवाहिक प्रीतभोज कार्यक्रम है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के अनुसार प्रीतभोज में उनके द्वारा आमंत्रित प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश कुमार पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद मेनका गांधी, विधायक अनिल राजभर, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, मंत्री गिरीश चंद्र यादव, अल्पसंख्यक राज्यमंत्री दानिश अंसारी, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, श्रम मंत्री मन्नू कोरी, संजीव कुमार, सूर्य प्रताप शाही आदि मंत्रियों के आने की संभावना है।


मंत्रियों के आने को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेजी से शुरू कर दीं। मंगलवार को पूरे दिन एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम हिमांशु उपाध्याय, सीओ रवि खोखर, सीओ संगम कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed