फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Cloth seller was under mental stress, suicide by getting hit by a train

Rampur: मानसिक तनाव में था कपड़ा विक्रेता, ट्रेन से कटकर दी जान, परिवार में मच गया कोहराम

Sun, 13 Oct 2024 03:38 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर)। Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 03:38 PM IST
सार

मानसिक तनाव के चलते बिलासपुर में कपड़ा कारोबारी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसका लंबे समय से उपचार चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Rampur: Cloth seller was under mental stress, suicide by getting hit by a train
बिलासपुर में ट्रेन से कटकर युवक की माैत - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में मानसिक तनाव में चलते कपड़ा विक्रेता फज्जू (22) निवासी मोहल्ला शीरीमिया ने रविवार सुबह ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नगर के मौहल्ला शीरीमिया वार्ड-19 निवासी फज्जू फड़ लगाकर कपड़ा बेचने का काम करता था।

विज्ञापन


रविवार सुबह साढ़े दस बजे उसका शव कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के पास रेल पटरियों पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। रेलवे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पता चलते ही उसके परिजन भी विलाप करते मौके पर पहुंच गए। बड़े भाई दानिश अली ने बताया कि उनके पिता का स्वर्गवास पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन


परिवार में मां के अलावा दो भाई व दो बहनें हैं। फज्जू सबसे छोटा था। वह कपड़ों की फड़ लगाता था लेकिन पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। उसका उपचार भी चल रहा था। रविवार सुबह वह मोबाइल लेकर घर के बाहर आकर बैठा था। थोड़ी देर बाद अचानक वहां से नदारद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटे भर बाद पता चला कि उसका शव रेल पटरियों पर पड़ा है। बेटे की जवान मौत से उनकी मां का बुरा हाल है। अन्य परिजन भी सदमे में आ गए हैं। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed