फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Chhath festival begins on 25th with Nahay-Khaay, cleaning of ghats complete

Rampur: नहाय-खाय के साथ 25 से छठ पर्व का शुभारंभ, घाटों की साफ-सफाई पूरी , पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनें फुल

Thu, 23 Oct 2025 06:09 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 23 Oct 2025 06:09 PM IST
सार

छठ पर्व को लेकर घाटों की सफाई और सजावट के साथ बाजारों में सूप-डलियों की खरीदारी जोरों पर है। 25 अक्तूबर से नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय पर्व की शुरुआत होगी। इसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा।

विज्ञापन
Rampur: Chhath festival begins on 25th with Nahay-Khaay, cleaning of ghats complete
छठ घाट।

विस्तार

छठ पर्व की तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। खासतौर पर घाटों की साफ-सफाई और रंगरोगन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं बाजारों में डलियां और सूप की खरीदारी भी शुरू हो गई है। बाजार में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की है। बताया जा रहा है कि 25 अक्तूबर से नहाय-खाय के साथ इसका आगाज किया जाएगा।

विज्ञापन


लोक आस्था का पर्व छठ पर्व विशेष महत्व रखता है। इस बार चार दिन तक यह त्योहार चलेगा। इसमें महिलाएं व्रत रखती हैं और परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं। सबसे पहले नहाय खाय के साथ इस व्रत को शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे दिन खरना कराया जाएगा। इसके बाद संध्या अर्घ्य और फिर सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन


व्रत का समापन होेने के साथ इसका पारण किया जाएगा। त्योहार की पहली कड़ी में नहाय खाय के साथ पूजन शुरू होगा। इसके लिए बाजारों में अब भीड़ उमड़ने लगी है। महिलाएं बाजार में जमकर खरीदारी कर रही हैं। इसमें मुख्य रूप से सूप और डलियां की खरीदारी हुइ्र। इस दौरान खीले-बताशे के साथ प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहाय खाय में श्रद्वालु विशेष रूप से लौकी भात का सेवन करते हैं। इसे शुद्वता और सात्विकता का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा खरना में मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर, रोटी और फल बनाया जाता है और सूर्यास्त के बाद छठी मइया को अर्पित किया जाता है। पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इसके अलावा संध्या अर्घ्य और फिर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

Trending Videos

यह है छठ का कार्यक्रम

  • 25 अक्तूबर - नहाय खाय
  • 26 अक्तूबर- खरना
  • 27 अक्तूबर-संध्या अर्घ्य
  • 28 अक्तूबर-सूर्य अर्घ्य

पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनें फुल, हो रही परेशानी
रामपुर। छठ पर्व मनाने के लिए पूर्वांचल समाज के लोग घरों की ओर कूच कर रहे हैं। इसको लेकर इस दिशा में जाने वाली सभी ट्रेने फुल हो गई हैं। खासतौर से पंजाब मेल, अवध असम एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस समेत ज्यादातर ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी है। ट्रेनें फुल होने की व जह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed